Maharashtra Development Project: BKC में SEBI, NSE और ED को भूखंड, MMRDA को मिलेगा 2,652 करोड़ का लीज प्रीमियम

Mumbai MMRDA BKC Land Plot Allocation: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में एमएमआरडीए ने बीकेसी में सेबी, एनएसई और ईडी को व्यावसायिक भूखंड आवंटित किए, जिससे 2,652.37 करोड़ रुपये का लीज प्रीमियम प्राप्त होगा।
Plots in BKC allotted to SEBI, NSE, and ED; MMRDA to receive lease premium of ₹2,652 crore
देवेंद्र फडणवीस सोर्स- X
Published on
Updated on

Mumbai BKC SEBI NSE ED Land Allocation: भारत के प्रमुख वित्तीय और नियामक संस्थानों की बीकेसी में मौजूदगी अब और मजबूत हो गई है। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 के अवसर पर एमएमआरडीए ने सेबी, एनएसई और ईडी को बीकेसी में महत्वपूर्ण व्यावसायिक भूखंड आवंटित किए।

इन भूखंडों से एमएमआरडीए को कुल 2,652.37 करोड़ रुपए का लीज प्रीमियम प्राप्त होगा, जिससे बीकेसी की देश के प्रमुख वित्तीय केंद्र के रूप में स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में एमएमआरडीए के महानगर आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी ने संबंधित संस्थानों को आवंटन पत्र सौंपे।

किसे कितना भूखंड ?

सेबी को 16,000 वर्गमीटर निर्माण योग्य क्षेत्र आवंटित किया गया है, जिसके लिए 606.32 करोड़ रुपए का लीज प्रीमियम निर्धारित है। एनएसई को 43,980 वर्गमीटर क्षेत्र के लिए 1,684.32 करोड़ रुपए और ईडी को 10,500 वर्गमीटर क्षेत्र के लिए 361.73 करोड़ रुपए का लीज प्रीमियम तय किया गया है।

Plots in BKC allotted to SEBI, NSE, and ED; MMRDA to receive lease premium of ₹2,652 crore
Thane Coastal Road Project: संजय केलकर ने किया कोस्टल रोड प्रोजेक्ट का निरीक्षण, 28% काम पूरा

सेबी, एनएसई और ईडी देश के पूंजी बाजार, वित्तीय ढांचे और आर्थिक प्रशासन में अहम भूमिका निभाते हैं। इन संस्थानों की बीकेसी में उपस्थिति बढ़ने से क्षेत्र की व्यावसायिक अहमियत और बढ़ेगी।

BKC की वित्तीय पहचान और होगी मजबूत

SEBI, NSE और ED जैसे संस्थानों की मौजूदगी बढ़ने से बीकेसी की व्यावसायिक और वित्तीय अहमियत और मजबूत होने की उम्मीद है। इन संस्थानों की गतिविधियां बढ़ने के साथ बीकेसी को देश के प्रमुख वित्तीय केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में यह आवंटन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com