पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया ) 
पुणे

महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क के 112 संदिग्धों से पूछताछ

Maharashtra ATS Action: महाराष्ट्र एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आईएसआई समर्थित नेटवर्क के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। राज्यभर में 112 संदिग्धों से पूछताछ, विदर्भ सहित 26 हिरासत में।

रूपम सिंह

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र एटीएस ने राज्यभर में व्यापक अभियान चलाते हुए पाकिस्तान से संचालित संदिग्ध नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। एटीएस की ओर से शुक्रवार सुबह 7 बजे से पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनसे पूछताछ की गई।

महाराष्ट्र एटीएस की 14 इकाइयों की विभिन्न टीमों ने राज्यभर में 112 लोगों का पता लगाकर उनसे पूछताछ शुरू की है। जांच एजेंसी को संदेह है कि शहजाद भट्टी सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को देशविरोधी गतिविधियों के लिए प्रेरित करने का प्रयास कर रहा था।

आईएसआई से जुड़े नेटवर्क की जांच

एटीएस अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान में सक्रिय शहजाद भट्टी, अजमल गुज्जर, आबित जाट, राणा हुसैन, अब्दुल मेनन, फारूक खोखर, जफर सुपारी, शानी टाइगर, शेख सलमान, सरफराज डोंगर उर्फ जोरा सिंह, अबू मूसा, सरकार तथा दाऊद इब्राहिम गिरोह से जुड़े भारतीय गैंगस्टर मुन्ना झिंगाड़ा उर्फ सैयद हुसैन कथित रूप से आईएसआई के संरक्षण में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भारतीय युवाओं तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे।

जांच में यह भी सामने आया है कि ऐसे नेटवर्क पहले युवाओं से ऑनलाइन संपर्क स्थापित करते थे और बाद में उन्हें राष्ट्रविरोधी गतिविधियों की ओर प्रभावित करने का प्रयास करते थे। उधर, छत्रपति संभाजीनगर, बीड़ और धाराशिव से 16 युवक हिरासत में लिये गए हैं। एजेंसियां इन युवकों के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया खातों, ऑनलाइन संदेशों, कॉल विवरण और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

राज्यभर में जारी है कार्रवाई

एटीएस की टीमें मुंबई, पुणे, रत्नागिरी सहित विभिन्न जिलों में कार्रवाई कर रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और उनके सोशल मीडिया संपर्को की जांच की जा रही है।

यह अभियान अभी प्रारंभिक जांच का हिस्सा है और आवश्यकतानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एटीएस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी संदिग्ध विदेशी खाते या भड़काऊ सामग्री से सतर्क रहें तथा ऐसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। अधिकारियों का कहना है कि राज्य की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

विदर्भ के 4 शहरों से 10 हिरासत में

विदर्भ के 4 शहरों से पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क साधने की जानकारी मिली है। इस प्रकरण में नागपुर एटीएस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। इनमें नागपुर से 4, चंद्रपुर से 3, गोंदिया, गड़चिरोली और वर्षा समेत 3 मिलाकर कुल 10 लोगों को हिरासत में लिया है।

Delhi CJP Protest LIVE: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो