Youth Beaten to Death Pune Love Affair (फोटो क्रेडिट-X)  
पुणे

कपड़ा उतारकर युवक की पीट पीटकर हत्या, पुणे में ऑनर किलिंग! मॉब लिंचिंग में महिलाएं भी शामिल

Pune Kothrud Murder Case: पुणे के कोथरूड में प्रेम संबंध के शक में 23 वर्षीय नागेश की पीट-पीटकर हत्या। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, 4 की तलाश जारी है। मॉब लिंचिंग में महिलाएं भी शामिल।

अनिल सिंह

Youth Beaten to Death Pune Love Affair: पुणे के कोथरूड इलाके में प्रेम संबंध के संदेह ने एक खौफनाक वारदात का रूप ले लिया। महज 23 वर्षीय नागेश जाधव की कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की के परिजनों और रिश्तेदारों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज मामले में पुणे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। यह घटना समाज में बढ़ती असहिष्णुता और कानून को हाथ में लेने की प्रवृत्ति का एक वीभत्स उदाहरण बनकर उभरी है।

पुलिस के अनुसार, हत्या की यह वारदात 14 मार्च 2026 की शाम को कोथरूड की एक रिहायशी इमारत 'मेगासिटी' में अंजाम दी गई। बताया जा रहा है कि नागेश और संबंधित नाबालिग लड़की के बीच दोस्ती थी, जिससे लड़की के परिजन नाराज थे। इसी रंजिश के चलते साजिश के तहत नागेश को फोन कर बुलाया गया और फिर मौत के घाट उतार दिया गया।

कॉल कर बुलाया और छत पर दी तालिबानी सजा

मृतक की मां सुरेखा जाधव द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, 14 मार्च की शाम 7:15 बजे नागेश को एक कॉल आया, जिसके बाद वह अपनी बाइक लेकर घर से निकला। करीब एक घंटे बाद, उसी के फोन से उसकी मां को कॉल आया, जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि नागेश को बुरी तरह पीटा गया है और यदि 10 मिनट में उसे नहीं ले गए, तो उसे छत से नीचे फेंक दिया जाएगा। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो नागेश अर्धनग्न और लहूलुहान अवस्था में छत पर पड़ा मिला।

क्रूरता की हदें पार: महिलाओं ने भी की पिटाई

परिजनों का आरोप है कि जब वे छत पर पहुंचे, तो वहां का मंजर दहला देने वाला था। नागेश के शरीर पर गहरे जख्म थे और उसके पास खून से सने डंडे पड़े थे। शिकायत में यह चौंकाने वाला दावा भी किया गया है कि केवल पुरुष ही नहीं, बल्कि कुछ महिलाएं भी नागेश को बेरहमी से पीट रही थीं। गंभीर हालत में उसे पहले गोखलेनगर और फिर ससून अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, अत्यधिक आंतरिक रक्तस्राव और सिर पर चोट लगने के कारण उसकी जान गई।

पुलिस की कार्रवाई और सामाजिक चिंता

कोथरूड पुलिस ने इस मामले में हत्या (धारा 103, BNS) सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर छह मुख्य संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने मोबाइल फोन पर हुई बातचीत का पता चलने के बाद पूरी योजना बनाई थी। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस सामूहिक हमले में और भी लोग शामिल थे।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- माफ नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह

PIB Fact Check: क्या सच में PM मोदी दे रहे सभी को 8,000 रुपए का दिवाली बोनस, जानें इसके पीछे का खेला