सिया गोयल का प्री बर्थडे सेलिब्रेट करता केतन अग्रवाल (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

लग्जरी कार में सरप्राइज, कैफे में डांस... सिया से बेइंतहा मोहब्बत करता था केतन, Video देख हो जाएंगे इमोशनल

Ketan Agarwal Surprises Fiancee Siya Goyal: पुणे के लोहगढ़ किले में कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत कोई हादसा नहीं बल्कि हत्या थी। इस बीच केतन और उसकी मंगेतर सिया का एक वीडियो सामने आया है।

आकाश मसने

Siya Goyal Pre-Birthday Celebration Video: पुणे के लोहगढ़ किले में 26 साल के बिजनेसमैन केतन विशाल अग्रवाल की मौत के मामले ने पूरे महाराष्ट्र को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस मामले में केतन की मंगेतर सिया अग्रवाल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच केतन और सिया का एक प्री बर्थडे सेलिब्रेशन वीडियो सामने आया है।

केतन अग्रवाल की मौत के मामले में हत्या की साजिश और जांच के तमाम पहलुओं के बीच कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें केतन की सिया के प्रति मोहब्बत दिखाई दे रही। इस वीडियो में सिया खुशी देख कोई इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता कि इस हंसते हुए चेहरे के पीछे एक खौफनाक साजिश चली रही थी।

क्या है केतन और सिया के वीडियो में?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि केतन, सिया का प्री बर्थ डे सेलिब्रेट कर रहा है। वह उसे एक लग्जरी कार में पिक करता है। बड़े प्यार से उसके हाथों में फूल देता है और धीरे का कार का सनरूफ खोलता है जिसके शीशे पर मानो गुलाब की चादर बिछी है। इस सरप्राइज को देखकर सिया के खुशी का ठिकाना नहीं रहता है और वह उसे गले लगा लेती है। इसके बाद केतन उसे डेट पर ले जाता है जहां दोनों लाइव म्यूजिक पर डांस करते हैं। किसी भी लड़के लिए ये सब कुछ किसी परियों की कहानी से कम नहीं। लेकिन सिया ने इस प्रिंसेस ट्रीटमेंट का सिला ऐसा दिया कि केतन की जिंदगी ही छीन ली।

केतन ने सिया के जन्मदिन को लेकर बनाया था प्लान

यह तो बस प्री बर्थडे सेलिब्रेशन था। केतन ने 19 जून को अपनी मंगेतर सिया गाेयल के जन्मदिन को और भी स्पेशल बनाना चाहता था। इसके लिए उसने प्लान भी बनाया था। लेकिन दूसरी ओर सिया के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। उसने केतन के लिए अलग ही जाल बिछा रखा था। 18 जून को सिया और केतन पुणे के लोहगढ़ किले पर गए थे। यहां सिया ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को खाई में धक्का दे दिया और उसकी मौत को हादसा बता दिया।

बता दें कि केतन अग्रवाल और सिया गोयल की शादी अगले महीने जयपुर में होनी थी। शादी को लेकर दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था। शादी के लिए जयपुर के एक आलीशान पैलेस की बुकिंग की गई थी। वहीं, मेहमानों के आने-जाने की व्यवस्था के लिए दो चार्टर्ड विमान भी बुक थे। लेकिन केतन की मौत ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!