केतन अग्रवाल और सिया गोयल (डिजाइन फोटो) 
पुणे

Ketan Murder Case: गंजेपन की वजह से केतन अग्रवाल को उतारा मौत के घाट? सिया गोयल के नए दावे से पुलिस भी हैरान

Ketan Agarwal Murder Siya Goyal Wig Reveal: केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी सिया गोयल का चौंकाने वाला खुलासा, केतन के बाल नहीं थे और वह विग लगाता था, इसलिए की हत्या।

अनिल सिंह

Ketan Agarwal Murder Reason Siya Goyal: महाराष्ट्र के पुणे के बहुचर्चित कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक ऐसा हैरान करने वाला मोड़ आया है, जिसने पुलिस प्रशासन और आम जनता दोनों के होश उड़ा दिए हैं। मुख्य आरोपी मंगेतर सिया गोयल ने पुलिस पूछताछ में हत्या की जो वजह बताई है, उस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। सिया ने कबूल किया है कि केतन के सिर पर असली बाल नहीं थे और वह विग लगाता था।

सिया को केतन का यह गंजापन बिल्कुल पसंद नहीं था और वह इस शादी से पीछे हटना चाहती थी। इसी वजह से उसने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची।

इस बीच, लोनावला ग्रामीण पुलिस इस हाई-प्रोफाइल मामले की परतें खोलने में जुटी है। एक तरफ जहां सिया के इस नए दावे ने केस को पूरी तरह से पलट कर रख दिया है, वहीं दूसरी तरफ जेल में बंद सिया को उसके परिवार ने पूरी तरह से अकेला छोड़ दिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसकी गिरफ्तारी के बाद से अब तक गोयल परिवार का कोई भी सदस्य सिया से मिलने पुलिस स्टेशन नहीं पहुंचा है। मामले की गहराई से जांच के लिए पुलिस ने अब सिया के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है ताकि शादी को लेकर सिया के पुराने रवैये का सच पता लगाया जा सके।

गंजापन और विग बनी मौत की वजह

पुलिस की कस्टडी में आरोपी सिया गोयल ने रोते हुए बताया कि रिश्ता तय होने के काफी समय बाद उसे पता चला कि केतन के सिर पर बाल नहीं हैं। वह समाज और दोस्तों के सामने विग लगाकर आता था। सिया के मुताबिक, वह एक गंजे व्यक्ति के साथ अपनी पूरी जिंदगी नहीं बिताना चाहती थी और घरवाले इस शादी को तोड़ने के खिलाफ थे। इसी हताशा में उसने चेतन चौधरी का सहारा लिया।

सिया का दावा है कि केतन से पीछा छुड़ाने और शादी रोकने के लिए ही उसने चेतन से नजदीकियां बढ़ाईं और लोहगढ़ किले के ट्रेक के बहाने केतन को बुलाकर उसकी हत्या करवा दी।

डमी बॉडी के जरिए लोहागढ़ किले में मर्डर सीन रीक्रिएट करेगी पुणे पुलिस

मामले में पुख्ता सबूत जुटाने के लिए पुणे ग्रामीण पुलिस अब एक विशेष वैज्ञानिक पद्धति का सहारा लेने जा रही है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस टीम जल्द ही केतन की डमी बॉडी (पुतले) के साथ लोहागढ़ किले पर जाएगी। वहां उस पूरे घटनाक्रम और क्राइम सीन को रीक्रिएट किया जाएगा ताकि यह साफ हो सके कि वारदात के वक्त सिया और चेतन की सटीक पोजीशन क्या थी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि केतन को किस एंगल (ट्रैजेक्टरी) से धक्का दिया गया था, क्योंकि इस मामले में अधिकांश सबूत परिस्थितिजन्य हैं।

परिवार ने सिया से मोड़ा मुंह, भाई से पुलिस थाने में तीखे सवाल

इस हत्याकांड के बाद से सिया का परिवार गहरे सदमे और सामाजिक लोकलाज के दबाव में है। जहां एक तरफ प्रेमी चेतन के पिता लगातार पुलिस स्टेशन आकर केस का अपडेट ले रहे हैं, वहीं सिया के माता-पिता या भाई में से कोई भी उससे मिलने नहीं आया है।

पुलिस ने अब सिया के भाई को समन भेजकर थाने बुलाया है। पुलिस भाई से यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या सिया ने कभी घर में केतन अग्रवाल के विग लगाने की बात पर आपत्ति जताई थी या शादी करने से मना किया था। पुलिस इस थ्योरी की जांच कर रही है कि कहीं इस साजिश में परिवार के किसी अन्य सदस्य को पहले से कोई भनक तो नहीं थी।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मानसून सत्र आज होगा खत्म, छात्र आंदोलन पर हो सकती है चर्चा

Explainer: गंदी रसोई और खराब खाने पर क्या कहता है FSSAI का कानून? रेस्तरां के खिलाफ क्या हो सकती है कार्रवाई

संसद में आज मानसून सत्र का आखिरी दिन, नहीं रूक रहा सियासी घमासान, क्या विशेष सत्र बुलाएगी सरकार?

Weather Alert: मानसून ट्रफ ने पकड़ी रफ्तार, बंगाल-ओडिशा समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, रेड अलर्ट जारी

भूकंप के झटकों से कांपा लेह, सुबह 6 बजे 5.5 तीव्रता के लगे झटके, घरों से बाहर भागे लोग