केतन मर्डर केस: अगर मेरी बेटी दोषी है तो उसे भी खाई में फेंक दो, आरोपी सिया के पिता का रो-रोकर बुरा हाल

Ketan Agarwal Murder Siya Goyal Father Statement: केतन अग्रवाल मर्डर केस में मुख्य आरोपी सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल ने कहा कि अगर उनकी बेटी दोषी है, तो उसे भी किले से फेंक दिया जाए।
Ketan Agarwal Murder Siya Goyal Father
सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल (फोटो क्रेडिट-X)
Published on: 
Updated on: 

Ketan Agarwal Murder Siya Goyal Father: महाराष्ट्र के पुणे के बहुचर्चित कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन नए और चौंकाने वाले मोड़ आ रहे हैं। इस हाई-प्रोफाइल कत्ल की मुख्य आरोपी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी की गिरफ्तारी के बाद अब सिया के पिता प्रवीण गोयल का एक बेहद भावुक और बड़ा बयान सामने आया है। अपनी बेटी पर लगे संगीन आरोपों से टूटे प्रवीण गोयल ने कहा कि केतन की मौत से जितना दुख अग्रवाल परिवार को है, उससे कहीं ज्यादा पीड़ा उन्हें है क्योंकि वे केतन को दामाद नहीं बल्कि अपना बेटा मानते थे।

प्रवीण गोयल ने आक्रोश और दुख व्यक्त करते हुए यहां तक कह दिया कि इस क्रूर कत्ल में जो भी शामिल हो, चाहे वह उनकी खुद की बेटी सिया गोयल क्यों न हो, उसे भी उसी किले से नीचे फेंक कर मौत की सजा दी जानी चाहिए।

आरोपी भले मेरी बेटी हो, उसे भी किले से धक्का दे दो

इस दुखद घटना पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रवीण गोयल ने मीडिया से कहा, "यह एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला हादसा है। अग्रवाल परिवार पर दुखों का जो पहाड़ टूटा है, उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। लेकिन सच कहूं तो अग्रवाल परिवार से ज्यादा लगाव मुझे केतन से था।

वह इतना संस्कारी और अच्छा लड़का था कि मैं उसे अपना खुद का बेटा समझने लगा था। मेरी मांग है कि जिसने भी हमारे बेटे केतन की जान ली है, उसे कानून सख्त से सख्त सजा दे। जांच में अगर मेरी खुद की बेटी भी दोषी पाई जाती है, तो उसे भी उसी लोहागढ़ किले की चोटी से नीचे धक्का दे दिया जाए, जहां से हमारा केतन गिरा था।"

चेतन के साथ प्रेम प्रसंग की थ्योरी पर पिता का बचाव

केतन के पिता विशाल अग्रवाल द्वारा लगाए गए 'मल्टीपल अफेयर्स' और अश्लील चैटिंग के गंभीर आरोपों पर सिया के पिता ने अपनी बेटी का बचाव किया है। उन्होंने कहा, "सिया महज 19 साल की एक बेहद साधारण और सिंपल लड़की है। कोई 19 साल की लड़की इतना बड़ा और खौफनाक कदम कैसे उठा सकती है? हमें चेतन चौधरी नाम के किसी भी लड़के के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। न तो मैंने कभी उसका चेहरा देखा, न कभी बात की और न ही घर में कभी उसका नाम सुना। अगर सिया और चेतन का कोई अफेयर था और इसकी भनक केतन को लग चुकी थी, तो केतन को यह बात अपने माता-पिता को बतानी चाहिए थी, ताकि समय रहते यह रिश्ता यहीं रुक जाता और आज यह काला दिन न देखना पड़ता।"

प्रवीण गोयल फूट-फूट कर रो पड़े

दोनों परिवारों के पुराने संबंधों को याद करते हुए प्रवीण गोयल फूट-फूट कर रो पड़े। उन्होंने कहा, "अग्रवाल परिवार के लोग बेहद संस्कारी और ऊंचे विचारों वाले हैं। हमारा उनके साथ सालों पुराना उठना-बैठना है। हमें पूरी उम्मीद थी कि नवंबर 2026 में होने वाली इस शादी के बाद हमारी बेटी एक बहुत अच्छे घर में जा रही है। जब से यह रिश्ता तय हुआ था, सिया हमेशा खुश रहती थी और केतन व अपने होने वाले सास-ससुर की तारीफ करते नहीं थकती थी। इस एक घटना ने हमारे हंसते-खेलते संसार को उजाड़ दिया है। हमने आज न सिर्फ एक होनहार बेटा खोया है, बल्कि अग्रवाल परिवार जैसी अनमोल रिश्तेदारी भी हमेशा के लिए खो दी है।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com