मेट्रो लाइन-3 का दृश्य और मेट्रो ट्रेन (सोर्सः सोशल मीडिया)
पुणे

पुणे मेट्रो लाइन-3 को मिली रफ्तार, PMRDA अब 12 के बजाय 17 स्टेशनों के साथ सेवा शुरू करने की तैयारी में

Pune Metro Line 3: पुणे मेट्रो लाइन-3 का उद्घाटन सितंबर के अंत तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली कर सकते हैं। PMRDA अब 12 के बजाय 17 स्टेशनों के साथ सेवा शुरू करने की तैयारी में है।

वेदांत जोशी

PuneInfrastructure: पुणे के IT कॉरिडोर (Hinjewadi IT Hub) में दैनिक आवाजाही करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो लाइन-3 का परिचालन इस महीने (सितंबर) के अंत तक शुरू होने की संभावना है। पीएमआरडीए (PMRDA) के अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस नई मेट्रो सेवा को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित कर सकते हैं।

पहले चरण में 12 की जगह 17 स्टेशनों से शुरू होगी सेवा

पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (PMRDA) ने अपने शुरुआती संचालन प्लान का दायरा बढ़ा दिया है। पहले चरण में केवल 12 स्टेशनों से मेट्रो शुरू करने की योजना थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 17 स्टेशन कर दिया गया है। मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (CMRS) ने पहले ही 12 स्टेशनों को मंजूरी दे दी है, जबकि बाकी 5 अतिरिक्त स्टेशनों का सुरक्षा निरीक्षण अगले सप्ताह होने जा रहा है।

6 स्टेशन निर्माण कार्य के कारण फिलहाल रहेंगे बंद

PMRDA के महानगर आयुक्त अभिजीत चौधरी ने बताया कि सभी अनिवार्य सुरक्षा मंजूरियां मिलते ही यात्री सेवा शुरू कर दी जाएगी। हालांकि, कॉरिडोर के 23 में से 6 स्टेशन, लक्ष्मी नगर, बालेवाड़ी फाटा, बालेवाड़ी गांव, बालेवाड़ी, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और शिवाजीनगर, निर्माण कार्य जारी रहने के कारण फिलहाल बंद रहेंगे। इन स्टेशनों का काम पूरा होने और क्लीयरेंस मिलने के बाद इन्हें खोला जाएगा।

23.23 किमी लंबा रूट, ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति

कुल 23.23 किलोमीटर लंबा यह मेट्रो मार्ग हिंजवड़ी को वाकड़, बालेवाड़ी और बानेर के रास्ते शिवाजीनगर से जोड़ता है। इस रूट के शुरू होने से सेंट्रल पुणे और IT हब के बीच की व्यस्त सड़कों पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे यात्रियों के समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।

15 सितंबर को क्यों मनता है इंजीनियर्स डे, कौन थे एम. विश्वेश्वरैया, जानें राष्ट्र निर्माण में क्या था योगदान

सीईओ के चयन पर श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की सफाई, 11 अगस्त को इंटरव्यू में शामिल हुए थे जितेंद्र मिश्र

यूसीसी लागू करने के बयान पर चिराग पासवान का रिएक्शन, अमित शाह के बयान पर कहा- ड्राफ्ट सार्वजनिक हो

बिना कागज दिखाए उड़ गए इटली के तीन यात्री, गृह मंत्रालय ने बुलाई बैठक; IB चीफ भी होंगे मौजूद

UPI New Rule 2026: ₹2,000 तक के UPI और RuPay पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार का नोटिफिकेशन जारी