पुणे में मूसलाधार बारिश (सोर्स सोशल मीडिया) 
पुणे

पुणे में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार, 29 जगहों पर गिरे पेड़, भीषण ट्रैफिक जाम, अगले 48 घंटे का 'रेड अलर्ट'

Pune Heavy Rain: पुणे और आसपास के इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 29 स्थानों पर पेड़ गिरने से ट्रैफिक जाम रहा। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे का रेड अलर्ट जारी किया है।

रूपम सिंह

Pune Heavy Rain Alert: पुणे शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। लगातार हो रही भारी बारिश से शहर के मध्यवर्ती इलाकों से लेकर उपनगरों तक भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। शहर में बड़े पैमाने पर पेड़ और शाखाएं गिरने की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके चलते कई मुख्य मार्ग बाधित हो गए हैं।

शहर में 29 जगहों पर पेड़ या उनकी शाखाएं गिरी हैं। हालांकि प्रशासन और दमकल विभाग राहत व बचाव कार्य के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं, लेकिन लगातार बारिश और सड़कों पर बढ़ी गाड़ियों के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कोई जनहानि नहीं हुई

राहत की बात यह है कि इन हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुणे शहर में शुक्रवार, 3 जुलाई की सुबह सात बजे से लेकर शनिवार, 4 जुलाई की देर शाम तक पेड़ और उनकी बड़ी टहनियां गिरने की कुल 29 घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं। महानगर पालिका की सीमा में इन हादसों के कारण कोई भी नागरिक घायल नहीं हुआ। सूचना मिलते ही मनपा और अग्निशमन दल के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला तथा कटर की मदद से मलबे को सड़कों से हटाकर रास्ता साफ किया।

पिंपले सौदागर में एक व्यक्ति घायल

  • मयूर कॉलोनी, करिश्मा सोसायटी, मगरपट्टा सिटी के पीछे, रेलवे स्टेशन परिसर, मोदीबाग, दीप बंगला चौक, पाषाण-बाणेर लिंक रोड, येरवडा, सेनापति बापत रोड, कोंढवा और कोरेगांव पार्क जैसे प्रमुख रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित रहे।
  • पुणे शहर की सीमा में जहां कोई घायल नहीं हुआ, वहीं पिंपरी-चिंचवड के पिपले सौदागर इलाके में एक दुर्घटना सामने आई है।
  • शनिवार सुबह कुणाल आइकॉन रोड पर एक विशालकाय पेड़ अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एस। एन। गुडाले नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
  • घटना की जानकारी मिलते ही नगरसेवक और विपक्षी नेता विठ्ठल उर्फ नाना काटे ने पुलिस व दमकल विभाग की टीमों को सक्रिय कर एम्बुलेंस सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मौके पर पहुंचाई

नौकरीपेशा वर्ग परेशान

पुणे शहर में दूसरे दिन भी भारी ट्रैफिक जाम रहा। बारिश से बचने के लिए नागरिकों ने सार्वजनिक परिवहन के बजाय अपने निजी वाहनों को प्राथमिकता दी, जिससे सड़को पर अचानक गाड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा, लंबे जाम से गंतव्य तक लोग लेट पहुंचे।

मुंबई शहर, पालघर, ठाणे, रायगढ़ सहित नाशिक, पुणे और सतारा के घाट क्षेत्रों के लिए अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील है। यहां पर भारी से अत्यंत भारी बारिश की आशंका के चलते 'रेड अलर्ट' बरकार रहेगा, लेकिन, पुणे शहर के मैदानी इलाकों में 5 जुलाई की दोपहर के बाद से बारिश की रफ्तार में धीरे-धीरे कमी आने की उम्मीद है।

- अनुपम कश्यपी, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक

पुणे जिले में बारिश

क्षेत्र वर्षा (मिमी)
पुणे शहर 66.4
हवेली 42.7
मुलशी 173.5
भोर 102.2
मावल 199.8
वेल्हे 270.9
जुन्नर 30.0
खेड 81.3
आंबेगांव 45.5
शिरूर 7.6
बारामती 6.5
इंदापूर 2.8
दौंड 5.8
पुरंदर 18.9

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी