महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण सोर्स: सोशल मीडिया
पुणे

पुणे बीजेपी में बगावत! प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम से भागे नगरसेवक, लिस्ट तैयार, अब गिरेगी गाज?

Pune BJP Corporators Boycott: पुणे में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के कार्यक्रम से पार्टी नगरसेवकों की दूरी और बीच में कार्यक्रम छोड़ कर भागने से हड़कंप मचा। पार्टी एक्शन लेने की तैयारी में।

आकाश मसने

Highlights

  • पुणे में प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के सामने ही सभागार छोड़कर चले गए कई BJP नगरसेवक।

  • सभागृह नेता गणेश बिडकर ने अंत तक रुकने वाले वफादार नगरसेवकों की सूची बनाई।

  • स्नातक मतदाता पंजीकरण में नगरसेवकों की ढिलाई से बीजेपी नेतृत्व नाराज।

Ravindra Chavan Pune BJP Event: पुणे विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव प्रचार का शुभारंभ करने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण पुणे पहुंचे, लेकिन पार्टी के कई नगरसेवकों ने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। कुछ नगरसेवक कार्यक्रम में पहुंचे, लेकिन थोड़ी देर बाद ही सभागृह से बाहर निकल गए। पार्टी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। ऐसे नगरसेवकों से जवाब-तलब किए जाने की संभावना है।

126 नगरसेवकों के बावजूद खाली दिखीं कुर्सियां

पुणे महानगरपालिका में भाजपा के 119 निर्वाचित और सात स्वीकृत नगरसेवक हैं। इस तरह पार्टी के कुल 126 नगरसेवक हैं। इतनी बड़ी संख्या होने के बावजूद संगठन के कार्यक्रमों में नगरसेवकों की अपेक्षित उपस्थिति नहीं होने से पार्टी के भीतर नाराजगी है।

नगरसेवकों को संगठन के कार्यक्रमों में उपस्थित रहने, सक्रिय भागीदारी निभाने और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदाता पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश कई बार दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद इन निर्देशों की अनदेखी होने से पुणे शहर में मतदाता पंजीकरण अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो पाया है।

मॉडर्न कॉलेज सभागार में क्या हुआ?

पुणे शहर के मॉडर्न कॉलेज सभागृह में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में नगरसेवकों की उपस्थिति अपेक्षित थी। कार्यक्रम शुरू होने से पहले कई नगरसेवक सभागृह में मौजूद थे, लेकिन कार्यक्रम शुरू होते ही कुछ नगरसेवक एक-एक करके बाहर निकलने लगे।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभागृह में मौजूद थे, जबकि नगरसेवकों की संख्या काफी कम रह गई थी।

मंच से उतरकर बिडकर ने तैयार की वफादारों की सूची

इस स्थिति से नाराज सभागृह नेता गणेश बिडकर मंच से उतरकर सभागृह में पहुंचे और कार्यक्रम के अंत तक उपस्थित रहने वाले नगरसेवकों की सूची तैयार की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की मौजूदगी में आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रम में नगरसेवकों की गैरहाजिरी को लेकर पार्टी में चर्चा शुरू हो गई है।

अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व गैरहाजिर रहने और कार्यक्रम बीच में छोड़कर जाने वाले नगरसेवकों के खिलाफ क्या रुख अपनाता है।

- पुणे से नवभारत लाइव के लिए समीर सय्यद की रिपोर्ट

Delhi CJP Protest LIVE: पुलिस हिरासत में मनीष सिसोदिया, अभिजीत दिपके, सौरव दास-आशुतोष रांका और ध्रुव राठी

CJP Protest: दिल्ली में मेट्रो के 45 स्टेशन और कनॉट प्लेस बाजार बंद, नोएडा में 20 अक्टूबर तक धारा 163 लागू

Jantar Mantar Protest: ट्रेन-मेट्रो पर ब्रेक! सुप्रीम कोर्ट में अवमानना की याचिका, क्या एक्शन लेगी अदालत?

मैं अरेस्ट होने आया हूं, एयरपोर्ट पर बोले अभिजीत दिपके, CJP प्रोटेस्ट से पहले सौरव दास-आशुतोष रांका डिटेन

जंतर-मंतर प्रदर्शन से राहुल गांधी ने बनाई दूरी! छात्रों से संवाद के लिए निकले चेन्नई, जानिए कार्यक्रम