यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को दिया मात्र 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद भड़के; कहा- भीख नहीं मांग रहा

Offers 26 Seats To Congress For UP elections: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच चर्चा जारी है। इस बीच रामगोपाल यादव के बयान पर बहस छिड़ गई।
UP ELECTION
कांग्रेस को दिया मात्र 26 सीटों का ऑफरसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर सियासत

  • रामगोपाल यादव के बयान पर बहस छिड़ गई

  • चुनाव के लिए कांग्रेस को दिया मात्र 26 सीटों का ऑफर

  • कांग्रेस नेता इमरान मसूद इस बयान पर भड़क उठे

  • कहा- मुझे तो पता नहीं कब दे रहे हैं, मैं तो किसी से भीख नहीं मांग रहा

UP Assembly Elections: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारे को लेकर अड़चने सामने आ रही हैं। अखिलेश ने कांग्रेस को 26 सीटों का ऑफर दिया। जिसपर इमरान मसूद भड़कते हुए बोले कि मैं भीख नहीं मांग रहा हूं।

दरअसल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर गतिरोध जारी है। फिलहाल सपा ने कांग्रेस को 26 सीटें देने का प्रस्ताव दिया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 सीटों में से कांग्रेस ने 181 सीटों की मांग की थी। इस बीच अब अखिलेश उन्हें सिर्फ 26 सीटें ही देने की बात कर रहे हैं।

UP ELECTION
MLC चुनाव परिणाम का यूपी विधानसभा चुनाव पर क्या असर होगा? BJP-सपा इसे कैसे पेश करेंगे

रामगोपाल यादव ने कहा- हमने कांग्रेस को 26 सीटें दी

दिल्ली में आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए रामगोपाल यादव समेत कई सपा नेता और कांग्रेस के नेता पहुंचे तो मौके पर रामगोपाल यादव ने ये बयान दिया। कहा कि हमने कांग्रेस को 26 सीटें दे दी हैं। रामगोपाल का कहना है कि हम वही सीट कांग्रेस को दे रहे हैं, जिन सीटों पर वो जीत सकती हैं।

UP ELECTION
क्या यूपी विधानसभा चुनाव में इस बार रुक सकेगा पैसे और शराब के जरिए वोटरों को प्रलोभन देने का सिलसिला ?

रामगोपाल यादव के बयान पर कांग्रेस ने जाहिर की नाराजगी

रामगोपाल यादव के बयान पर कांग्रेस ने अपनी नाराजगी जाहिर की। कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने दुख जताते हुए कहा कि मुझे तो पता नहीं कब दे रही है, मैं तो किसी से भीख नहीं मांग रहा हूं।