राज ठाकरे की CM फडणवीस से मुलाकात पर रोहित पवार का तीखा हमला, बोले- MPSC अध्यक्ष को देना पड़ेगा इस्तीफा

Rohit Pawar Reply To Raj Thackeray: पुणे में MPSC छात्रों के आंदोलन के बीच रोहित पवार ने राज ठाकरे के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आयोग अध्यक्ष का इस्तीफा सबसे मुख्य मांग है।
Rohit Pawar On Raj Thackeray CM Devendra Fadnavis Meeting
रोहित पवार, राज ठाकरेसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Rohit Pawar On Raj Thackeray CM Devendra Fadnavis Meeting: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के परीक्षार्थियों का आंदोलन पुणे में लगातार तेज होता जा रहा है। पिछले 9 दिनों से सड़कों पर डटे हजारों छात्र-छात्राओं की मांगों को लेकर राजनीति भी गरमा गई है। शुक्रवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे द्वारा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से हुई चर्चा को लेकर सोशल मीडिया पर किए गए दावे के बाद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

रोहित पवार ने स्पष्ट किया है कि छात्रों की सबसे प्रमुख मांग MPSC अध्यक्ष विवेक भीमनवार का इस्तीफा और पूरे आयोग का 'शुद्धीकरण' यानी पारदर्शी सुधार है।

राज ठाकरे ने CM फडणवीस से की मुलाकात

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की जानकारी देते हुए राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जब मैं 5 अक्टूबर, 2026 को पुणे में MPSC का विरोध कर रहे छात्रों से मिला, तो मैंने उन्हें भरोसा दिलाया कि मैं उनकी बातों और जायज़ उम्मीदों के बारे में मुख्यमंत्री से बात करूंगा।

नौकरी के लिए अपने गृह जिलों, तालुका, घरों और परिवारों को छोड़कर दिन-रात मेहनत करते हुए युवा लड़के-लड़कियों को देखना बहुत दुखद है।

राज ठाकरे ने आगे लिखा कि मैंने आज इस मामले पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से विस्तार से चर्चा की। मुझे लगा कि वे भी इस स्थिति को लेकर पूरी तरह सकारात्मक हैं। मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में MPSC छात्रों की नौकरी को लेकर अच्छी खबर मिलेगी; मैं छात्रों से धैर्य बनाए रखने का आग्रह करता हूं।

Rohit Pawar On Raj Thackeray CM Devendra Fadnavis Meeting
महाराष्ट्र में सूखे का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम, वाशिम में की समीक्षा बैठक, 11 अक्टूबर तक करेगी निरीक्षण

रोहित पवार का राज ठाकरे को जवाब

राज ठाकरे की पोस्ट पर जबाव देते हुए रोहित पवार ने लिखा कि "आदरणीय राज ठाकरे साहब, MPSC चेयरमैन का इस्तीफा और कमीशन में पूरी तरह बदलाव करना छात्रों की मुख्य मांग है और यह जनता की भावना को भी दिखाता है; हजारों छात्र पिछले नौ दिनों से इसके लिए आंदोलन कर रहे हैं।

रोहित पवार ने आगे लिखा कि मुख्यमंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल की आखिरी बातचीत के दौरान, छात्रों की ओर से अन्य मांगें सफलतापूर्वक मान ली गईं। इनमें 70,000 पदों पर भर्ती भी शामिल है।

Rohit Pawar On Raj Thackeray CM Devendra Fadnavis Meeting
CM फडणवीस से मिले राज ठाकरे, ज्ञानेश कुमार विवाद और MPSC छात्रों के आंदोलन के बीच मुलाकात से सियासत तेज

MPSC चेयरमैन के इस्तीफे का इंतजार कर रहे छात्र

रोहित पवार ने राज ठाकरे को जवाब देते हुए लिखा कि अगर मुख्यमंत्री आपके साथ बातचीत के बाद सकारात्मक रुख अपनाते हैं और 'समझदारी' दिखाते हुए चेयरमैन का इस्तीफा और कमीशन में पूरी तरह बदलाव करने का फैसला करते हैं, तो हजारों छात्र इस अच्छी खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अच्छी खबर की उम्मीद है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com