Baramati Bypoll 2026 Sunetra Pawar (फोटो क्रेडिट-X) 
पुणे

Baramati Bypoll Election में नया मोड़: कांग्रेस ने उतारा उम्मीदवार, निर्विरोध की कोशिशें नाकाम

Baramati Bypoll Election को निर्विरोध कराने की कोशिशों के बीच कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार उतार दिया है। इससे महायुति और विपक्ष के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है।

अपूर्वा नायक

Baramati Bypoll Congress Candidates: सत्ताधारी महायुति दल के नेता बारामती में हो रहे उपचुनाव को निर्विरोध कराने के लिए कांग्रेस से उम्मीदवार खड़ा न करने की लगातार अपील कर रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक इस सीट से चुनाव लड़ रहीं राकां अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने भी इस संबंध कांग्रेस के आला नेताओं से अपील की है। इसके बावजूद कांग्रेस की ओर से एडवोकेट आकाश मोरे ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन की जांच 7 अप्रैल को होगी, जबकि 9 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। ऐसे में जानकारों का कहना है कि पिक्चर अभी बाकी है।

सुविधा की राजनीति करती है बीजेपी : लोंढे

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा कि अगर पूर्व डीसीएम अजित पवार विमान हादसे में एफआईआर दर्ज होती है तो पार्टी बारामती विधानसभा उपचुनाव से हटने पर विचार करेगी, बीजेपी हमेशा से 'सुविधा' की राजनीति करती है।

खड़गे से करेंगे बात

राकां के सीनियर नेता प्रफुल पटेल ने कहा कि मैं और सुनील तटकरे निर्विरोध चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से आग्रह करेंगे, इस बारे में महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल से भी बात की जाएगी।

Baramati Bypoll Election निर्विरोध हो शरद गुट के

विधायक रोहित पवार ने भी न अपील करते हुए न कहा कि हम चाहते हैं कि बारामती का चुनाव निर्विरोध हो। मैं सभी इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह करता हूं कि वे नामांकन दाखिल न करें और यदि दाखिल कर दिया है तो वे अपना नाम वापस लें।

मैं किसी से भी बात नहीं करूंगा : पार्थ

राकां सांसद पार्थ पवार ने कहा कि बारामती विधानसभा उपचुनाव लड़ रहीं उनकी मां और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के निर्विरोध निर्वाचन के संबंध में वे किसी से बात नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस उपचुनाव में अपना प्रत्याशी खड़ा करने वाली कांग्रेस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। पार्थ कहा कि मैंने कांग्रेस में किसी नेता बात नहीं की है। उन्हें खुद यह समझना चाहिए।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें