'अजित पवार प्लेन हादसे के एक दिन पहले...', रोहित पवार का अशोक खरात को लेकर चौंकाने वाले खुलासा

Ajit Pawar Plane Crash: अंजलि दमानिया के सनसनीखेज खुलासे के बाद रोहित पवार ने अजित पवार के हादसे और तांत्रिक अशोक खरात के बीच संदिग्ध वित्तीय संबंधों को लेकर सीआईडी जांच की मांग की है।
Ajit Pawar Plane Crash Rohit Pawar Demands CID Probe into Ashok Khairat Connection
रोहित पवार व अशोक खरात (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rohit Pawar On Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार के विमान हादसे को लेकर एक नया और चौंकाने वाला विवाद खड़ा हो गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने सोशल मीडिया के जरिए इस पूरे मामले में भोंदूबाबा अशोक खरात की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

रोहित पवार का यह ट्वीट सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया द्वारा साझा की गई जानकारी के बाद आया है। दमानिया ने दावा किया है कि अजित दादा के हादसे वाले दिन, उससे एक दिन पहले और उसके अगले दिन 'समता पतसंस्था' में अशोक खरात के माध्यम से भारी वित्तीय लेनदेन (Financial Transactions) हुए थे। इन संदिग्ध लेनदेनों ने अब इस हादसे को 'साजिश' के नजरिए से देखने पर मजबूर कर दिया है।

रोहित पवार का सोशल मीडिया पोस्ट

रोहित पवार ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि "अजित दादा के प्लेन हादसे से एक दिन पहले, दुर्घटना वाले दिन और उसके ठीक अगले दिन ‘समता क्रेडिट सोसाइटी’ में बड़े अशोक खरात के बड़े वित्तीय लेन-देन हुए। यह जानकारी अंजलि दमानिया ने दी है। उन्होंने सवाल उठाते हुए आगे लिखा कि "अजित दादा के आवास के बाहर कथित तौर पर किए गए काले जादू के अनुष्ठानों, अंजलि दमानिया द्वारा हाल ही में उजागर की गई जानकारियों, अशोक खरात का VSR कंपनी के विमान से कई बार प्रवास और उसके अनुयायियों की गतिविधियों को देखते हुए, प्रश्न उठाते है कि क्या खरात और अजित दादा से जुड़ी दुर्घटना के बीच कोई संबंध है?

अजित पवार विमान हादसे में साजिश के तीन बड़े आधार

रोहित पवार ने अपने ट्वीट में तीन मुख्य बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित किया है जो इस मामले को रहस्यमयी बनाते हैं।

वित्तीय लेनदेन: हादसे के आसपास के दिनों में पतसंस्था में हुआ संदिग्ध पैसों का आदान-प्रदान।

जादू-टोना का साया: कुछ समय पहले अजित पवार के घर के बाहर जादू-टोना किए जाने की खबरें सामने आई थीं, जिसमें खरात का नाम चर्चा में था।

VSR कंपनी का कनेक्शन: यह भी जानकारी सामने आई है कि अशोक खरात ने VSR कंपनी के विमानों से कई बार यात्रा की है। खरात के अनुयायियों की सक्रियता और इन हवाई यात्राओं ने संदेह को और गहरा कर दिया है।

CID जांच की मांग

रोहित पवार ने सीधे तौर पर राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियों से सवाल किया है कि क्या खरात का इस हादसे से कोई लेना-देना है? उन्होंने कहा कि अजित पवार के साजिश के एंगल से जांच करते समय CID को अशोक खरात और उससे जुड़े लोगों की गहनता से जांच करनी चाहिए। बता कि अजित पवार हादसे को लेकर रोहित पवार लगातार सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने मुंबई से दिल्ली तक विपक्षी नेताओं एकजुट करने की भी कोशिश की।

Navbharat Live
navbharatlive.com