अमित शाह (सोर्स: सोशल मीडिया)
पुणे

महाराष्ट्र दौरे पर अमित शाह, पुणे में 6 कार्यक्रमों में होंगे शामिल; अजित पवार की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

Amit Shah Maharashtra Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 और 16 नवंबर को पुणे दौरे पर रहेंगे। भारत टैक्सी सेवा लॉन्च करेंगे और अजित पवार की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

अखिलेश तिवारी, गोरक्ष पोफली

Highlights

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंद्रह और सोलह नवंबर को पुणे दौरे पर रहेंगे।

  • इस दो दिवसीय दौरे के दौरान वे छह अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

  • अपने दौरे के सहकारिता कार्यक्रम में वे भारत टैक्सी सेवा का शुभारंभ करेंगे।

Amit Shah Maharashtra Visit Pune Bharat Taxi Launch: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 15 और 16 नवंबर को महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह पुणे में छह अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके दौरे में औद्योगिक क्षेत्र, सहकारिता, सामाजिक संस्थाओं और मराठा इतिहास से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं।

भाजपा महाराष्ट्र की ओर से उनके दौरे का कार्यक्रम जारी किया गया है।

महाराष्ट्र में भारत टैक्सी सेवा का करेंगे शुभारंभ

दौरे के पहले दिन 15 नवंबर को अमित शाह दोपहर एक बजे पुणे के मुंढवा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित भारत फोर्ज लिमिटेड के मुंढवा कैंपस का दौरा करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे वह मुंबई-पुणे हाईवे पर तालेगांव दाभाडे स्थित NHEC प्लांट पहुंचेंगे। यहां NHEC मल्टी स्टेट सहकारी संस्था के भूमिपूजन समारोह में शामिल होंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय रजिस्ट्रार सहकारी समितियों के क्षेत्रीय कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही महाराष्ट्र के लिए भारत टैक्सी सेवा का औपचारिक शुभारंभ भी अमित शाह करेंगे। यह कार्यक्रम उनके दौरे के सहकारिता क्षेत्र से जुड़े प्रमुख आयोजनों में शामिल है।

जैन संगठन और शांतिलाल मुथा फाउंडेशन का दौरा

दौरे के दूसरे दिन 16 नवंबर को सुबह 10:30 बजे अमित शाह सेनापति बापट मार्ग स्थित भारतीय जैन संगठन मुख्यालय और शांतिलाल मुथा फाउंडेशन मुख्यालय का दौरा करेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे जिला परिषद कार्यालय स्थित यशवंतराव चव्हाण भवन में स्वर्गीय अजित पवार की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

अजित पवार की प्रतिमा का अनावरण

अमित शाह का अगला कार्यक्रम दोपहर 12 बजे भारत इतिहास संशोधक मंडल में होगा। यहां वह 'मराठा इतिहास- डिजिटल अभिलेखागार' का लोकार्पण करेंगे। इस परियोजना के माध्यम से मराठा इतिहास से संबंधित अभिलेखों को डिजिटल स्वरूप में उपलब्ध कराने की पहल की गई है।

दो दिनों के इस दौरे में अमित शाह के कार्यक्रमों का केंद्र औद्योगिक गतिविधियों, सहकारिता क्षेत्र, सामाजिक संगठनों और महाराष्ट्र के ऐतिहासिक दस्तावेजों से जुड़े आयोजन रहेंगे।

Assam Accident: गोलाघाट में ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की भीषण टक्कर, 20 लोगों की मौत; कई घायल

मोदी की कुर्सी पर फडणवीस की नजर? पवन खेड़ा ने PM पद से जोड़ दी महाराष्ट्र CM की महत्वाकांक्षा

किश्तवाड़ में दो SPO की हत्या करने वाले 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम घोषित, पुलिस ने जारी किए पोस्टर

दिल्ली-मुंबई के बाद बेंगलुरु तीसरा शहर! मेट्रो ने पार किया 100 किमी का नेटवर्क, PM मोदी ने दी सौगात

जेन्सेन हुआंग कैसे बने 14.57 लाख करोड़ के मालिक, कभी बोर्डिंग स्कूल में बाथरूम साफ करने जैसे काम भी किया