अजित पवार विमान हादसा (सौजन्य-IANS) 
पुणे

Ajit Pawar Plane Crash: 'ब्लैक बॉक्स' खोलेगा मौत का राज; डेटा रिकवरी से बढ़ी जांच की रफ्तार

Ajit Pawar Plane Crash Black Box Update: बारामती प्लेन हादसे में ब्लैक बॉक्स से डेटा निकालने का काम शुरू। तकनीकी खराबी या मानवीय चूक? डीजीसीए की रिपोर्ट से होगा खुलासा। केंद्र ने दिए जांच के आदेश।

प्रिया जैस

DGCA Investigation Report: अजित पवार की विमान दुर्घटना के मामले में गुरुवार को ताजा अपडेट सामने आया है। दुर्घटनाग्रस्त विमान के ब्लैक बॉक्स से जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी गई है। संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं और ब्लैक बॉक्स से मिलने वाले डेटा को बेहद अहम माना जा रहा है।

ताजा जानकारी के मुताबिक, ब्लैक बॉक्स से महत्वपूर्ण तकनीकी डेटा और उड़ान से जुड़े रिकॉर्ड को निकालने का काम किया जा रहा है, जो इस हादसे की वजहों को समझने में निर्णायक साबित होगा। बताया जा रहा है कि ब्लैक बॉक्स में विमान की अंतिम गतिविधियों, तकनीकी स्थिति, पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच हुई बातचीत समेत कई अहम जानकारियां दर्ज होती हैं।

डेरा रिकवरी की प्रक्रिया शुरू

इन्हीं सूचनाओं के विश्लेषण के आधार पर यह स्पष्ट हो सकेगा कि दुर्घटना तकनीकी खामी के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। डेटा रिकवरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की ओर से एक विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी। इस रिपोर्ट में दुर्घटना के कारणों, घटनाक्रम और जिम्मेदार कारकों पर स्पष्ट जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

सीएम ने की थी निष्पक्ष जांच की मांग

आपको बताते चलें, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू को पत्र लिखकर इस दुर्घटना के सटीक कारणों की गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की थी। पत्र में यह भी कहा गया था कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तुरंत प्रभावी उपाय किए जाएं। इस हादसे में वरिष्ठ नेता अजित पवार सहित पांच लोगों की जान चली गई थी, जिसके बाद राज्य सरकार ने केंद्र से स्पष्ट जानकारी और कार्रवाई की अपील की थी।

जवावब में, केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि केंद्र सरकार इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर सुरक्षा मानकों को और मजबूत किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने भी जांच में पूरा सहयोग देने का वादा किया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन