अजित पवार के साथ फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

Ajit Pawar Plane Crash: जौनपुर की रहने वाली फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की भी गई जान, मुंबई में रहता है परिवार

Ajit Pawar Learjet 45: बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया। इस हादसे में उत्तर प्रदेश के जौनपुर की फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की भी मौत हो गई।

आकाश मसने

Pinky Mali Flight Attendant Death: महाराष्ट्र की राजनीति के लिए बुधवार, 28 जनवरी 2026 की सुबह एक बड़ी त्रासदी लेकर आई। बारामती में हुए एक भीषण विमान हादसे में राज्य के उपमुख्यमंत्री और NCP प्रमुख अजित पवार का निधन हो गया। मुंबई से बारामती जा रहा लियरजेट 45 विमान रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर आग के गोले में तब्दील हो गया।

कैसे हुआ यह भीषण हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लियरजेट 45 (VT-SSK) विमान ने बुधवार सुबह मुंबई से बारामती के लिए उड़ान भरी थी। सुबह करीब 8:45 बजे जब पायलट विमान को बारामती हवाई अड्डे पर उतारने का प्रयास कर रहा था, तभी रनवे के पास ही विमान अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चश्मदीदों के मुताबिक, जमीन से टकराते ही विमान में भीषण आग लग गई और मलबे के बीच सब कुछ तबाह हो गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने पुष्टि की है कि इस दुर्घटना में किसी को भी बचाया नहीं जा सका।

अजित पवार सहित 6 लोगों ने गंवाई जान

इस विमान हादसे ने महाराष्ट्र के राजनीतिक और सामाजिक नेतृत्व को गहरा घाव दिया है। डिप्टी सीएम अजित पवार बारामती में जिला परिषद चुनावों के संबंध में आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण सभाओं में शामिल होने के लिए जा रहे थे। विमान में उनके साथ उनके सुरक्षा अधिकारी, एक निजी सहायक और दो पायलट सवार थे। DGCA के अनुसार, विमान में कुल 6 लोग मौजूद थे और सभी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

जौनपुर की बेटी पिंकी माली भी हादसे का शिकार

इस दुखद घटना में उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की पिंकी माली की भी मृत्यु हो गई, जो विमान में फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर तैनात थीं। पिंकी जौनपुर के केराकत तहसील के भैंसा गांव की रहने वाली थीं। उनके चाचा शिव कुमार माली ने बताया कि पिंकी का पूरा परिवार वर्तमान में मुंबई में रहता है और उनकी शादी भी हो चुकी थी। पिछले साल ही उनके दादा का निधन हुआ था, और अब इस हादसे ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है।

DGCA ने शुरू की मामले की जांच

घटना की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमला और बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। विमान क्रैश होने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस मामले में गहन जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच दल यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि क्या यह हादसा किसी तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या फिर खराब मौसम और विजिबिलिटी इसके पीछे का कारण थी। इस आकस्मिक निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात

अमेरिका को मिला भारत और चीन पर 100% टैरिफ लगाने का अधिकार, ट्रंप ने बिल पर दस्तखत कर दी मंजूरी

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी