अजित पवार विमान हादसे की जांच करेगी सीआईडी (डिजाइन फोटो) 
पुणे

Ajit Pawar Plane Crash: पुणे पुलिस ने दर्ज की ADR, अब CID करेगी हादसे के कारणों की गहराई से जांच

Ajit Pawar Plane Crash Investigation: अजित पवार विमान हादसे में पुणे पुलिस ने दर्ज की ADR। अब महाराष्ट्र CID करेगी मामले की जांच। AAIB की रिपोर्ट के आधार पर सुलझेगी हादसे की गुत्थी। पढ़ें पूरी खबर।

प्रिया जैस

Maharashtra CID: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख रहे स्वर्गीय अजित पवार का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके राजनीतिक गढ़ बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। बुधवार को बारामती में हुई विमान दुर्घटना में उनका असमय निधन हो गया था। इस हादसे से राज्यभर में शोक की लहर है।

इस हादसे को लेकर पुणे ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुणे ग्रामीण पुलिस ने 28 जनवरी को पुणे ज़िले के बारामती में हुए विमान हादसे के सिलसिले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है, जिसमें महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार और चार अन्य लोगों की जान चली गई थी। ADR बारामती तालुका पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है।

सीआईडी करेगी मामले की जांच

पुलिस के मुताबिक, हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रक्रिया के अनुसार, ADR महाराष्ट्र क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) को सौंप दी जाएगी, जो एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की जांच के नतीजों के आधार पर अपनी जांच करेगा।

विद्या प्रतिष्ठान मैदान में होगा अंतिम संस्कार

अजित पवार के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में रखा गया है। दिनभर बड़ी संख्या में समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के पहुंचने की उम्मीद है। अंतिम संस्कार में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई वरिष्ठ राजनीतिक नेता शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी समारोह में मौजूद रहने की संभावना जताई जा रही है।

इस दुखद घटना के मद्देनज़र महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। शोक अवधि के दौरान राज्य की सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

विमान हादसे में 5 लोगों की मौत

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान लीयरजेट 45 था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-SSK है। यह विमान वीएसआर वेंचर्स द्वारा ऑपरेट किया जा रहा था। विमान में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ एक पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO), एक फ्लाइट अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर-पायलट-इन-कमांड (PIC) और सेकंड-इन-कमांड (SIC) सवार थे।

मृतकों की पहचान PSO विदिप जाधव और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली के रूप में हुई है। पैसेंजर लिस्ट के मुताबिक, क्रू में PIC सुमित कपूर और SIC शांभवी पाठक थीं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें