कोर्ट के बहार कैदियों ने पुलिस पर किया हमला 
महाराष्ट्र

Thane News : कोर्ट के बहार कैदियों ने पुलिस पर किया हमला; गाली - गलौच के बाद जमकर हुई मारपीट

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अदालत के बाहर चार विचाराधीन कैदियों ने पुलिस की एस्कॉर्ट टीम पर हमला कर दिया. इस मामले में चार कैदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सोनाली चावरे

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अदालत के बाहर चार विचाराधीन कैदियों ने पुलिस की एस्कॉर्ट टीम पर अचानक हमला कर दिया. बौखलाए कैदियों ने पहले पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद हाथापाई पर उतर आये। इस दौरान अन्य पुलिसकर्मी बीच - बचाव के लिए दौड़े। कैदियों ने उनके साथ भी मारपीट की. पुलिस ने चार कैदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोर्ट ने नहीं दी रिश्तेदारों से मिलने की अुनमति

एक अधिकारी ने बताया कि विचाराधीन कैदी अब्दुल्ला संजय ईरानी, ​​काशिम उर्फ ​​तकाफ मुक्तार ईरानी, ​​​​सौरभ मनोज सालुंके और सुनील उर्फ ​​सोन्या शंकर फुलोरे को निर्धारित सुनवाई के लिए कल्याण की आधारवाड़ी जेल से ठाणे अदालत लाया गया था। कार्यवाही के बाद सुनवाई के लिए कोर्ट ने इन्हें अगली तारीख दी। कोर्ट ने इस दौरान कैदियों को उनके रिश्तेदारों से मिलने की अनुमति देने से मना कर दिया। साथ ही कैदियों को उनके घर का बना खाना न दिए जाने का भी आदेश दिया. इससे कैदी बौखला गये।

हाथापाई में एक पुलिसकर्मी घायल

अधिकारी ने बताया कि एक उपनिरीक्षक और तीन कांस्टेबल वाली एस्कॉर्ट टीम जब कैदियों को वापस हिरासत में ले जाने की कोशिश कर रही थी, तभी गुस्साए कैदियों ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उनके साथ हाथापाई करने लगे। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। घायल उपनिरीक्षक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारों कैदियों पर अपराध की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत