पालघर रिलीफ अस्पताल हंगामा फोटो सोर्स- नवभारत
पालघर

पालघर रिलीफ अस्पताल हंगामा मामला: विधायक के बेटे रोहित गावित को 4 दिन की पुलिस हिरासत

Palghar Hospital News: पालघर के रिलीफ अस्पताल में डॉक्टरों से अभद्रता और मारपीट के मामले में विधायक राजेंद्र गावित के बेटे रोहित गावित को अदालत ने 16 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

रूपम सिंह

Palghar Relief Hospital Row: रिलीफ अस्पताल में हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विधायक राजेंद्र गावित के बेटे रोहित राजेंद्र गावित को अदालत ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

शुक्रवार को मीरा रोड से हिरासत में लिए गए रोहित गावित को शनिवार को पालघर कोर्ट में पेश किया गया।

16 सितंबर तक पुलिस हिरासत

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद प्रभारी प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट पी. एस. चालकर ने रोहित गावित को 16 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पुलिस मामले में हंगामे के दौरान हुई घटनाओं और आरोपों की जांच कर रही है।

दही हांडी के दिन हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, दही हांडी के दिन पालघर शहर स्थित रिलीफ अस्पताल में गोविंदा पथक के सदस्यों के इलाज को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोग अस्पताल में घुस गए और डॉक्टरों के साथ गाली-गलौज तथा अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

पुलिस जांच में रिलीफ अस्पताल कर्मचारी विवेक झिंगा के साथ मारपीट किए जाने का आरोप भी सामने आया है। अस्पताल प्रशासन की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

अब तक 14 आरोपी गिरफ्तार

अस्पताल प्रशासन की शिकायत के आधार पर पालघर पुलिस स्टेशन में शिवसेना पदाधिकारियों समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जांच में सामने आए 12 आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने उन्हें 15 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद रोहित गावित को भी शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें 16 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया।

शिवसेना ने सात पदाधिकारियों पर की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिवसेना ने भी अपने कुछ पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। कुंदन संखे, साईराज पाटील और राहुल घरत समेत सात पदाधिकारियों को निलंबित किया गया है।

पुलिस अब मामले में अस्पताल में हुए विवाद, कथित मारपीट और अन्य घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर होगी।

BRICS समिट पर ग्लोबल मीडिया की नजर, PM मोदी की कूटनीति की चर्चा, कहा- मुश्किल समय में भारत की सफल अध्यक्षता

भारतीय युवाओं को Gen-Z कहना गलत, BJP नेता माधवी लता ने बताई वजह, CM योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति से की मुलाकात; ब्रिक्स नेताओं के साथ अहम बैठक

Exclusive: मोदी-पुतिन से BRICS तक, पुतिन का भारत दौरा क्यों है अहम? डिफेंस एक्सपर्ट अनिल खोसला ने बताई वजह

Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? 77 साल पहले इस समझौते के बाद तय हुई थी तारीख