(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
पालघर

पालघर में ट्रक ने पहले ऑटोरिक्शा फिर बाइक को मारी टक्कर, बाप-बेटे की दर्दनाक मौत, एक घायल

Palghar Accident: पालघर के पेल्हार में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटोरिक्शा और बाइक को टक्कर मारी। हादसे में सज्जाद उस्मानी और बेटे आतिफ की मौत, एक गंभीर घायल। ट्रक चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी।

आकाश मसने

Palghar Road Accident: महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा (पूर्व) क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा पेल्हार इलाके में उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक ऑटोरिक्शा और फिर एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना रविवार सुबह की है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी दुर्घटना रिकॉर्ड हो गई है। हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।

कैसे हुआ हादसा?

पेल्हार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई से गुजरात की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पहले एक ऑटोरिक्शा से और फिर एक मोटरसाइकिल से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटोरिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

ऑटोरिक्शा में सवार सज्जाद उस्मानी और उनके बेटे आतिफ उस्मानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें