अवैध गर्भपात की दवाई (सौ. सोशल मीडिया ) 
पालघर

Palghar: केअर एंड क्योंर हॉस्पिटल में छापा, दो डॉक्टर समेत तीन पर अवैध गर्भपात दवाएं देने का आरोप

Maharashtra: नालासोपारा स्थित एक मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में अवैध रूप से गर्भपात की दवाएं दिए जाने का खुलासा हुआ है। मनपा की कार्रवाई के बाद 2 डॉक्टर समेत 3 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

अपूर्वा नायक

Nalasopara News In Hindi: पूर्व के अचोले रोड स्थित केअर एंड क्योंर मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में अवैध गतिविधियों का गंभीर मामला सामने आया है।

गुरुवार की शाम वसई-विरार मनपा के स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में अस्पताल के दो डॉक्टर सहित तीन लोगों के खिलाफ अचोले पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

आरोप है कि अस्पताल में अवैध रूप से गर्भपात की दवाएं बेची और मरीजों को दी जा रही थीं। मनपा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। सुधीर पांढरे द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, अस्पताल में कार्यरत डॉ। चंद्रकांत शम्भूनाथ मिश्रा, अरुण शुक्ला और डॉ। संजीव सिंह नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से गर्भपात की दवाओं का वितरण कर रहे थे।

यह दवाएं बगैर वैध अनुमति और निर्धारित प्रक्रिया के मरीजों को दी जा रही थीं, जो गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। सूत्रों के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग को इस अस्पताल के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जिसके आधार पर मनपा की टीम ने गुरुवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गर्भपात से संबंधित प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गईं।

अस्पताल प्रशासन नहीं दे पाया आवश्यक दस्तावेज

प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि दवाओं का इस्तेमाल और बिक्री अवैध तरीके से की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान अस्पताल प्रशासन और संबंधित डॉक्टरों से आवश्यक दस्तावेजों की मांग की गई, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मनपा अधिकारी ने तुरंत अचोले पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत दर्ज होते ही तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अचोले पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है। अस्पताल के रजिस्ट्रेशन, दवाओं की खरीद-बिक्री, मरीजों के रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें