प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI) 
पालघर

पालघर पर मंडराया समुद्री खतरा! कार्गो शिप से गिरे कंटेनर, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Palghar News: अरब सागर में एक मालवाहक जहाज से कुछ कंटेनरों गिरे है। इसके बहकर आने की आशंका के बाद पालघर पुलिस सतर्क हो गई है। समुद्री और खाड़ी पुलिस थानों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए है।

आकाश मसने

Arabian Sea Palghar News: मुंबई समेत तटीय इलाकों में बारिश का कहर जारी है। इस बीच पालघर में एक समुद्री खतरा मंडरा रहा है। नौसेना, कोस्ट गार्ड और स्थानीय पुलिस सतर्क अलर्ट पर है। अरब सागर में एक मालवाहक जहाज से कुछ कंटेनरों गिरे है। इसके बहकर आने की आशंका के बारे में उच्च अधिकारियों से संदेश मिला है। इसके बाद महाराष्ट्र की पालघर पुलिस को सतर्क कर दिया गया है।

पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार,  ‘MV Phonnix 15’ नामक कार्गो जहाज जब ओमान के सालाह बंदरगाह से करीब 20 नॉटिकल मील आगे बढ़ा, तो उसका संतुलन बिगड़ गया। जिसके कारण जहाज से 48 कंटेनर गिर गये। नौवहन महानिदेशालय ने सूचित किया है कि जहाज से कुल 48 कंटेनर समुद्र में गिरे हैं, जिसमें से अब तक 8 बरामद कर लिये गये जबकि अन्य की या तो डूबने या किनारे की ओर बह जाने की आशंका है।

समुद्री और खाड़ी पुलिस थानों को सतर्क रहने के निर्देश

सोमवार को प्रसारित मैसेज में सफाला, केलवा, सतपति, तारापुर, वानगांव, दहानू और घोलवड सहित पालघर जिले के सभी समुद्री और खाड़ी पुलिस थानों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया। पालघर पुलिस ने कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये केंद्रीय समुद्री एजेंसियों के साथ समन्वय में कोंकण तटरेखा पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

संदेश में यह भी निर्देश दिया गया कि यदि स्थानीय मछुआरों, तटीय इलाके के ग्रामीणों या गश्ती दलों को तैरता कंटेनर या उससे जुड़ी सामग्री दिखायी देती है तो उन्हें फौरन भारतीय नौसना, तटरक्षक और पालघर पुलिस को इसकी जानकारी देनी चाहिये।

बारिश का रेड अलर्ट जारी

बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले चार दिनाें से बारिश का कहर जारी है। जलाशयों का जलस्तर बढ़ गया। नदी नाले उफान पर है। इससे समुद्र में भी तेजी से हलचल हाे रही है। मौसम विभाग ने मुंबई, पालघर समेत कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

मध्य रेलवे ने भारी बारिश के बाद पटरियों पर जलभराव होने के कारण मंगलवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और कुर्ला स्टेशन के बीच हार्बर लाइन पर अपनी लोकल रेल सेवाएं निलंबित कर दी हैं।कुर्ला और सायन स्टेशन के बीच मुख्य लाइन पर भी पटरियों पर पानी भर जाने के कारण सेवाएं निलंबित कर दी गईं हैं।

मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मीठी नदी के उफान पर होने के कारण पटरियां लगभग 12 इंच तक पानी में डूब गईं जिसके कारण 11 बजकर 20 मिनट पर हार्बर लाइन की सेवाएं सीएसएमटी और कुर्ला के बीच स्थगित कर दी गईं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी