-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Palghar Massacre Accused Arrested From Kanpur Up After 24 Years Murdered Passenger Over Fare
पालघर हत्याकांड का आरोपी 24 साल बाद यूपी से गिरफ्तार; किराए को लेकर यात्री की कर दी थी हत्या
- Written By: सोनाली चावरे
पालघर हत्या के एक मामले में पिछले 24 साल से फरार आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।

पालघर का आरोपी 24 साल बाद गिरप्तार
पालघर: जिले में हत्या के एक मामले में पिछले 24 साल से फरार आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मामू उर्फ छोटे उर्फ बाबून ओमप्रकाश श्रीसाहूनी दिवाकर (50) के रूप में हुई है। उसे यूपी के कानपुर शहर से पकड़ा गया है। आरोपी मोहर्रम अली मोहम्मद इब्राहिम अली (46) व्यक्ति की हत्या के मामले में वांछित था।
बता दें कि करीब 24 साल पहले यानी की 14 जनवरी 2001 की रात बाबून ओमप्रकाश ने विरार इलाके में धारदार हथियार से अली के पेट पर कई वार किये थे। मौके पर ही अली की मौत हो गई थी।
बकाया किराया को लेकर विवाद
सम्बंधित ख़बरें
Washim News: 29 जुलाई तक पूरा करें एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण और डिजिटाइजेशन, जिलाधिकारी के निर्देश
नागपुर में बोले CM फडणवीस: एक्यूपंक्चर से दूर हुआ था मेरा पीठ दर्द, इसके विकास में कमी नहीं आने देगी सरकार
गोंदिया: तिरोड़ा में किसानों की अनोखी मांग, मंत्रियों और सांसदों का वेतन रोककर सरकार जल्द जारी करे धान का बोनस
अंधेरी स्टेशन पर मराठी भाषा को लेकर अनोखा विवाद: टीसी और यात्री के बीच तीखी बहस; आरपीएफ दफ्तर पहुंचा मामला
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मदन बल्लाल ने बताया कि इसके बाद विरार पुलिस ने हारून अली, मुस्तकीन अली सैयद और बाबून ओमप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अपराध के पीछे का मकसद बकाया किराया न चुकाने को लेकर विवाद था। मोहर्रम अली बाबून के ऑटोरिक्शा में अकसर यात्रा करता था लेकिन कथित तौर पर किराया नहीं देता था। बल्लाल ने कहा कि दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपी ने मोहर्रम अली पर चाकू से हमला कर दिया।
सैयद को शुरुआत में ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन बाबून ओमप्रकाश भागने में कामयाब रहा। 24 साल तक आरोपी फरार रहा। 24 साल बाद किसी को ढूंढ़ना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन हमने हार नहीं मानी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस साल की शुरुआत में मामले की फिर से जांच शुरू की।
मदन बल्लाल ने कहा, हमने उस समय से ऑटोरिक्शा चालकों की पहचान करना शुरू किया और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के रिकॉर्ड से उनकी जांच की। इसके बाद हमने आरोपी के बेटे और भतीजे से मिले फोन नंबरों का विश्लेषण किया और जांच शुरु की। जांच में हमें आरोपी की लोकेशन का पता चला। लोकेशन कानपुर के पहाड़पुर में दिखा रही थी। अधिकारी ने बताया कि एक विशेष पुलिस टीम उत्तर प्रदेश भेजी गई। कई दिनों की निगरानी के बाद कानपुर पुलिस की मदद से आरोपी को हामिदपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
Palghar massacre accused arrested from kanpur up after 24 years murdered passenger over fare
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा केस: AIIMS दिल्ली ने CBI को सौंपी फोरेंसिक रिपोर्ट, जिम्नास्टिक बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू
Jul 12, 2026 | 03:12 PMWashim News: 29 जुलाई तक पूरा करें एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण और डिजिटाइजेशन, जिलाधिकारी के निर्देश
Jul 12, 2026 | 03:10 PMनागपुर में बोले CM फडणवीस: एक्यूपंक्चर से दूर हुआ था मेरा पीठ दर्द, इसके विकास में कमी नहीं आने देगी सरकार
Jul 12, 2026 | 03:09 PMRohit Chandel POCSO Case: रोहित चंदेल पर पॉक्सो का शिकंजा, गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में किया बड़ा कबूलनामा
Jul 12, 2026 | 03:01 PMगोंदिया: तिरोड़ा में किसानों की अनोखी मांग, मंत्रियों और सांसदों का वेतन रोककर सरकार जल्द जारी करे धान का बोनस
Jul 12, 2026 | 03:01 PMअंधेरी स्टेशन पर मराठी भाषा को लेकर अनोखा विवाद: टीसी और यात्री के बीच तीखी बहस; आरपीएफ दफ्तर पहुंचा मामला
Jul 12, 2026 | 02:59 PMAkola News: शिक्षक हितों को मिलेगी प्राथमिकता, अकोला में बोले विधायक किरण सरनाइक
Jul 12, 2026 | 02:59 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM










