Yeola Flyover Project: येवला तहसील में गेट नंबर 77, 76 और 74 पर स्थित 03 रेलवे क्रॉसिंग पर बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मध्य रेलवे ने वर्ष 2026-27 की 'सीओआरएसपी अंब्रेला योजना' के तहत जून महीने में 136.79 करोड़ का कोष उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
यह फैसला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री छगन भुजबल और लोक निर्माण मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले की उपस्थिति में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया।
बैठक में पूर्व सांसद समीर भुजबल, लोक निर्माण विभाग के सचिव शरद राजभोज और मध्य रेलवे के मुख्य अभियंता विनोद भंगाले शामिल थे। मंत्री भुजबल ने तीनों स्थानों पर फ्लाईओवरों की अनिवार्य आवश्यकता पर जोर देते हुए तत्काल प्रशासनिक मंजूरी के निर्देश दिए।
दौत-मनमाड सेंट्रल रेलवे मार्ग पर स्थित निम्नलिखित फाटकों पर निर्माण होगा गेट नंबर 77 येवला-नांदगांव राज्य राजमार्ग-25, गेट नंबर 76 येवला-धामणगांव भारम मार्ग गेट नंबर 74 येवला-नादेसर मार्ग इस ट्रैक से प्रतिदिन लगभग 100 मेल, एक्सप्रेस और मालगाडिया गुजरती है।
बार-बार फाटक बंद होने से किसानी, व्यापारियों और यात्रियों के समय व ईंधन की भारी बर्बादी होती है। नगरसुल एक अमृत भारत टर्मिनल स्टेशन है। शिरडी जाने वाले श्रद्धालु गेट नंबर 77 का उपयोग करते हैं, जिन्हें अब जाम से निजात मिलेगी।
यह भी पढ़ें:-लू से बेहाल नासिक: 43°C में तपते हालात, किसानों ने ‘फॉगर तकनीक’ से बचाईं गायें और बढ़ाया दूध उत्पादन
मध्य रेलवे के मुख्य अभियंता ने स्पष्ट किया कि इन परियोजनाओं गया है। का डिजाइन तैयार कर लिया जून में 136.79 करोड़ की धनराशि उपलब्ध होते ही धरातल पर काम शुरू कर दिया जाएगा। राज्य सरकार ने भूमि अधिग्रहण और अन्य कार्यों के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।