Trimbakeshwar Kumbh Mela Development ( सोर्स : शोसल मीडिया ) 
नासिक

सिंहस्थ कुंभ की तैयारी, त्र्यंबकेश्वर में 275 करोड़ के विकास कार्य शुरू; श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाए

Nashik Kumbh Preparations: सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों के तहत त्र्यंबकेश्वर में 275 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। इससे श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं व शहर को नया स्वरूप मिलेगा।

अंकिता पटेल

Trimbakeshwar Kumbh Mela Development: त्र्यंबकेश्वर आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले के मद्देनजर त्र्यंबकेश्वर नगरी का कायाकल्प करने के लिए नियोजित 275 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का हाल ही में भव्य शुभारंभ किया गया। नगरध्यक्षा त्रिवेणी तुंगार सोनवणे के कर-कमलों द्वारा कुशावर्त तीर्थ चौक पर इन कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ।

इस विकास योजना से श्रद्धालुओं को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी और शहर की सुंदरता में भी वृद्धि होगी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

इस अवसर पर स्वामी शंकरानंद सरस्वती, पूर्व सांसद हेमंत गोडसे, विधायक हीरामन खोसकर सहित महंत दानमुनी, महंत धनंजय गिरी, सचिव महंत दीपक गिरी, महंत दुर्गानंद ब्रह्मचारी, गोपालदास महाराज और सच्चिदानंद सरस्वती महाराज ने उपस्थित रहकर अपना आशीर्वाद दिया, स्वामी शंकरानंद सरस्वती ने अपने संबोधन में कार्यों की गुणवत्ता से समझौता न करने का आह्वान किया।

पूर्व सांसद हेमंत गोडसे ने उल्लेख किया कि प्रशासन का पूरा जोर इन सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर है। नगरध्यक्षा त्रिवेणी तुंगार सोनवणे ने कहा, त्र्यंबकेश्वर का सर्वांगीण विकास और भक्तों की सुविधा हमारी प्राथमिकता है।

गुणवत्ता के साथ काम को करेंगे पूरा

सभी प्रशासनिक और तकनीकी बाधाओं को दूर कर हम गुणवता के साथ ये काम पूरे करेंगे, कार्यक्रम का प्रास्ताविक पूर्व नगराध्यक्ष रवींद्र सोनवणे ने किया, जबकि संचालन सागर उजे ने किया, इस अवसर पर मुख्याधिकारी राहुल पाटील, उपनगराध्यक्षा मंजू वारुपासे सहित बड़ी संख्या में नगरसेवक और नागरिक उपस्थित थे।

स्थानीय निवासियों ने माग की है कि सड़कें खोदकर काम करने के साथ-साथ यह सुनिश्चित किया जाए कि बारिश का पानी सड़कों पर जमा न हो।। साथ ही, काम टिकाऊ और उच्च श्रेणी का होना चाहिए ताकि त्र्यंबकेश्वर को सही मायने में वैभव प्राप्त हो सके।

क्रमांक परियोजना अनुमानित लागत
1 त्र्यंबकेश्वर दर्शन पथ (कॉरिडोर) 68 करोड़ रु.
2 नया डी.पी. रोड (भूमि अधिग्रहण सहित) 182 करोड़ रु.
3 व्यापारी संकुल, स्वागत द्वार और पार्किंग 15 करोड़ रु.
4 सार्वजनिक शौचालय (20 स्थानों पर) 10 करोड़ रु.

BRICS Summit 2026 LIVE: मेहमान देशों को संबोधित कर रहें PM नरेंद्र मोदी; ब्रिक्स नेताओं के साथ ली फैमिली फोटो

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब