नासिक मनपा महासभा में महापौर के निर्देश, सड़क सुरक्षा और जलापूर्ति पर जोर, नियमों के सख्त पालन का आदेश

Nashik Municipal Corporation Meeting: नासिक मनपा महासभा में महापौर हिमगौरी आहेर-आडके ने सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन और जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए।
Mayor's instructions to Nashik Municipal Corporation General Assembly, emphasis on road safety and water supply, orders strict adherence to rules
Nashik Smart City Infrastructure ( सोर्स : शोसल मीडिया )
Published on
Updated on

Nashik Smart City Infrastructure: नासिक मनपा की महासभा शुक्रवार 6 मार्च को संपन्न हुई। इस बैठक में महापौर हिमगौरी आहेर-आडके ने शहर को विभिन्न समस्याओं पर प्रशासन को महत्वपूर्ण निर्देश दिए, उन्होंने विशेष रूप से सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करने और जल आपूर्ति को सुचारू बनाने पर जोर दिया।

सड़क सुरक्षा पर दिया विशेष जोर

महापौर ने स्पष्ट किया कि शहर में चल रहे सभी विकास कार्यों के दौरान ठेकेदारों के लिए सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने प्रशासन को इस संबंध में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए, सड़क विकास के लिए भूमि देने वाले नागरिकों को टीडीआर के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कैप आयोजित किए जाएंगे, भूमिगत गटर व्यवस्था और सड़कों के विकास का विस्तृत खाका पेश करने के निर्देश दिए गए ताकि शहर वास्तविक रूप में स्मार्ट' बन सकें।

महासभा के प्रमुख निर्णय

सड़क सुरक्षा ठेकेदारों के लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन अनिवार्य, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट सातपुर संभाग क्रमांक 9 के प्लांट पर सुरक्षा गार्डों की तत्काल तैनाती।

प्रशासनिक सुधार एलएसजीडी के माध्यम से प्रशिक्षित वॉलमैन की मानदेय पर नई नियुक्तिया कनेक्टिविटी नई टंकियों का वितरण नेटवर्क से तत्काल जुहाच सुनिश्चित करना।

पानी की समस्या का समाधान

पानी पेक्षजल की समस्या पर चर्चा करते हुए महापौर ने जल आपूर्ति विभाग को अलर्ट मोड पर रहने को कहा कि आवश्यकतानुसार शनिवार और रविवार की भी पानी के टैंकरों की सेवा जारी रहेगी, नवनिर्मित की टंकियों को तत्काल मुख्य वितरण प्रणाली से जोड़ने के आदेश दिए गए, जल आपूर्ति विभाग के वॉलमैन का प्रशिक्षित होना आवश्यक है, पार्षदों और जनता के समन्वय के लिए वॉलमैन के मोबाइल नंबर वार्ड पार्षदों को उपलब्ध कराए जाएंगे, चेहड़ी पंपिंग स्टेशन को साल भर क्रियाशील रखने के लिए विशेष योजना तैयार की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com