प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया ) 
नासिक

नासिक में फिर बजेगा सुला फेस्ट 2026 का बिगुल, 31 जनवरी-1 फरवरी को जश्न

Sula Fest 2026: नासिक में 31 जनवरी और 1 फरवरी को सुला फेस्ट 2026 आयोजित होगा, जिसमें देश–विदेश के कलाकार, म्यूजिक, स्टैंडअप कॉमेडी और वाइन का अनोखा संगम देखने मिलेगा।

अंकिता पटेल

Music Festival India: नासिक अंगूर की नगरी के रूप में प्रसिद्ध नासिक एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्सव 'सुला फेस्ट 2026' की मेजबानी के लिए तैयार है। नासिक की वाइन ने इस शहर को दुनिया भर में 'वाइन कैपिटल ऑफ इंडिया' के रूप में नई पहचान दिलाई है। इस साल का सुला फेस्ट 31 जनवरी और 1 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।

संगीत और मनोरंजन का तड़का

सुला फेस्ट अपनी शानदार म्यूजिक लाइन-अप के लिए जाना जाता है। इस साल भी महोत्सव में कई नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इस वर्ष राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई प्रसिद्ध बैंड और कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, जैज, रॉक और इंडी-पॉप संगीत की धुनों पर पर्यटक झूमते नजर आएंगे। संगीत के साथ-साथ स्टैंड-अप कॉमेडी और विभिन्न काला प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र होंगे। इस बार उभरते हुए युवा कलाकारों को भी विशेष मंच प्रदान किया गया है।

अर्थव्यवस्था और पर्यटन को बढ़ावा

नासिक की वाइनरीज अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए हर साल विभिन्न महोत्सवों का आयोजन करती हैं, जिनमें सुला फेस्ट सबसे शीर्ष पर है। नासिक की वाइन ने शहर का नाम विदेशों तक पहुंचाया है, जिससे हर साल विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है।

इस महोत्सव से स्थानीय हस्तशिल्पकारों, होटल उद्योग और परिवहन क्षेत्र को बड़ा आर्थिक लाभमिलता है। सुला फेस्ट के दौरान अक्सर कुछ नई वाइन वैरायटी को भी लॉन्च किया जाता है, जिसका वाइन प्रेमी बेसब्री से इंतजार करते हैं।

महोत्सव में टेंटिंग और कैंपिंग की सुविधा भी उपलब्ध

महोत्सव के दौरान आने वाले पर्यटकों की वाइन बनाने की प्रक्रिया को करीब से देखने का मौका मिलेगा। 'वाइन टेस्टिंग' सत्रों के साथ-साथ 'ग्रेप्स स्टोम्पिंग' (अंगूरों को पैरी से कुचलना) जैसी पारंपरिक गतिविधियां पर्यटकों के उत्साह को बढ़ाएंगी। इसके अलावा, वाइनयार्ड के भीतर टेंटिंग और कैपिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

क्या है इस बार नया ?

2026 के इस संस्करण में 'सस्टेनेबल फेस्ट' (पर्यावरण अनुकूल उत्सव) पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग, ऑर्गेनिक फूड स्टॉल्स और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली कलाकृतियां इस बार के फेस्ट की मुख्य विशेषता होगी।

प्रशासन और आयोजकों ने पर्यटकों की सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के लिए कड़े इंतजाम किए है।

है, जिससे हर साल विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। इस महोत्सव से स्थानीय हस्तशिल्पकारों, होटल उद्योग और परिवहन क्षेत्र को बड़ा आर्थिक लाभमिलता है। सुला फेस्ट के दौरान अक्सर कुछ नई बाइन वैरायटी को भी लॉन्च किया जाता है, जिसका वाइन प्रेमी बेसब्री से इंतजार करते हैं।

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, मुंबई-पुणे-नागपुर समेत कई शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

IndiGo से भरिए विदेश की उड़ान; 2028 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी, CEO विली का बड़ा ऐलान

शरद पवार पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों की निगरानी में

PM मोदी ने की पुणे मेट्रो की पिंक लाइन की तारीफ, जानें रूट, लागत और इसकी 3 बड़ी खूबियां

Explainer: न अनाथालय, न वृद्धाश्रम... नीता अंबानी का 100 एकड़ में बनेगा अनंत आश्रय, जानें क्या है खास?