प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नासिक

Nashik में 'डिजिटल गिरफ्तारी' का जाल, तीन बुजुर्गों से 7.18 करोड़ की ठगी

Nashik में साइबर अपराधियों ने 'डिजिटल गिरफ्तारी' के नाम पर तीन बुजुर्गों से 7.18 करोड़ रुपये ठग लिए हैं। ये अपराधी खुद को सरकारी अधिकारी बताकर वीडियो कॉल पर धमकाते थे।

अपूर्वा नायक

Nashik News In Hindi: साइबर अपराधियों द्वारा बुने गए 'डिजिटल गिरफ्तारी' के जाल में फैसकर शहर के तीन बुजुर्गों ने दो महीने में अपनी गाड़ी कमाई 7.18 करोड़ रुपये गंवा दिए। अपराधी खुद को सीबीआई, इंडी, क्राइम ब्रांच, या कस्टम्स अधिकारी बताकर वरिष्ठ नागरिकों को डराते हैं।

एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जेल रोड निवासी एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक को सितंबर में अपराधियों ने अपना फ्लैट बेचने के लिए मजबूर किया था, जबकि इसी महीने गंगापुर रोड पर एक अन्य वरिष्ठ नागरिक की एफडी तोड़वा ली गई थी।

जल्दी जवाब दो, घर से बाहर मत निकलना

  • साइबर अपराधी वरिष्ठ नागरिकों से इस तरह संवाद शुरू करते हैं आपके बैंक खाते से आतंकवादी संगठनों को फंडिंग हुई है, हम आपको डिजिटल रूप से गिरफ्तार कर रहे है।
  • किसी को कुछ मत बताना, जहां हो वहीं वीडियो कॉल पर हमारे सामने रहो, हमारे सभी सवालों के जवाब दो, घर से बाहर मत निकलना, हमारे अधिकारी सादे कपड़ों में तुम्हारे घर पर नजर रख रहे हैं।
  • वीडियो कॉल में कभी पुलिस स्टेशन तो कभी कोर्ट रूम दिखाया जाता है, शहर की साइबर पुलिस के अनुसार, ये अपराधी वरिष्ठ नागरिकों को मनी लॉनहिंग' या 'टेरर फंडिंग जैसे गंभीर अपराधों में फैरसाने की धमकी देकर ठगते हैं।

66 किसी भी सरकारी एजेंसी या पुलिस प्रशासन के किसी भी विभाग द्वारा "डिजिटल गिरफ्तारी जैसी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। वरिष्ठ नागरिको को अनजान कॉल पर भरोसा नहीं करना चाहिए। अगर किसी सरकारी एजेंसी के नाम से कोई 'वारंट' आता है, तो घबराएं नहीं।

संदीप मिटके, सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा)

वरिष्ठ नागरिक निशाने पर

साइबर थाने में दर्ज अपराधों में वरिष्ठ नागरिक सबसे अधिक शिकार बन रहे हैं। पिछले साल कुल 45 शिकायतकर्ता वरिष्ठ नागरिक थे, और इस साल अक्टूबर के अंत तक दर्ज अपराधों में भी 31 शिकायतकर्ता वरिष्ठ नागरिक हैं। "डिजिटल गिरफ्तारी की दोनों मुख्य घटनाओं में, साइबर अपराधियों ने जिस तरह वरिष्ठ नागरिकों को निशाना बनाया, उससे यह अंदाजा होता है कि ये अकेले रह रहे थे और उनके बच्चे विदेश में बस गए हैं। अपराधियों ने वीडियो कॉल पर ही संबंधित व्यक्ति की सामाजिक स्थिति का अंदाजा लगा लिया होगा।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z