Nashik District Administration Arrangements ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

27 मार्च से सप्तशृंगी माता चैत्रोत्सव, नांदुरी से गढ़ तक निजी वाहनों पर प्रतिबंध; चलेंगी 500 अतिरिक्त ST बसें

Saptashrungi Devi Chaitra Festival 2026: सप्तशृंगी देवी का चैत्रोत्सव 27 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा। भीड़ देखते हुए नांदुरी से गढ़ तक निजी वाहनों पर प्रतिबंध व भक्तों के लिए 500 अतिरिक्त ST बसें चलेगी।

अंकिता पटेल

Nashik District Administration Arrangements: नासिक साढ़े तीन शक्तिपीठों में से एक श्री सप्तशृंगी माता का चैत्रोत्सव 27 मार्च 2026 से शुरू हो रहा है। 2 अप्रैल (चैत्र पूर्णिमा) तक चलने वाले इस उत्सव में नासिक, जलगांव, धुले और नंदुरबार जिलों से लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।

भीड़ और घाट मार्ग की भौगोलिक चुनौतियों को देखते हुए प्रशासन ने कड़े फैसले लिए हैं। उत्सव के मुख्य दिनों में नांदुरी से गढ़ तक निजी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

सभी निजी वाहन नांदुरी के विशाल पार्किंग स्थल पर खड़े करने होंगे, नांदुरी से मंदिर तक भक्तों को ले जाने के लिए एसटी महामंडल की लगातार बसें चलेंगी।

पूरे जिले से कुल 500 अतिरिक्त बसें इस रूट पर संक्रिय रहेंगी। वृद्धों और दिव्यांगों की सुविधा के लिए फ्युनिक्युलर ट्रॉली का समय बढ़ाया गया है।

गर्मी से जंगः फॉगर्स और शेड का सहारा

मार्च के अंत में भीषण गर्मी की संभावना को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं, दर्शन कतारों और सीढ़ियों पर मेटल शेड और शामियाने लगाए गए हैं। तापमान कम करने के लिए पानी की फुहार छोड़ने वाले फॉगर्स' का उपयोग होगा, पूरे मार्ग पर टडे पानी के टैंकर और स्वयंसेवकों द्वारा ओआरएस घोल का वितरण किया जाएगा, गढ़ और नांदुरी में 24 घंटे कार्यरत इमरजेंसी मेडिकल सेंटर और एम्बुलेस तैनात रहेगी।

सुरक्षा का कड़ा पहरा

नासिक ग्रामीण पुलिस ने भीड प्रबंधन के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है, ड्रोन निगरानी संवेदनशील इलाकों और घाट मार्ग पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी, चक्रब्यूहः पुलिस बल के साथ होमगार्ड और राज्य आरक्षित पुलिस बल (SRPF) की टुकड़ियों तैनात की गई है। कतार प्रबंधन दर्शन के लिए जाने और आने के रास्ते अलग-अलग किए गए है ताकि भगदड़ जैसी स्थिति न बने।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न