नासिक में बनेगी भव्य 'भीमसृष्टि' (फोटो नवभारत) 
नासिक

नासिक में बनेगी भव्य 'भीमसृष्टि', संजय शिरसाट ने कहा बाबासाहेब के विचारों को मिलेगा प्रेरणास्थल

Nashik Bhimsrushti Project: नासिक में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों को समर्पित भव्य 'भीमसृष्टि' बनेगी। परियोजना में स्मारक, बुद्ध केंद्र, विपश्यना केंद्र व आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी।

आलोक उमाकृष्ण

Sanjay Shirsat Nashik Bhimsrushti Project: भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के चरण कमलों से पावन हुई नासिक की ऐतिहासिक भूमि पर उनके विचारों को सहेजने और समाज परिवर्तन के कार्यों को गति देने के लिए एक भव्य 'भीमसृष्टि' परियोजना का निर्माण किया जाएगा।

सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने आश्वासन दिया कि सरकार इस परियोजना को लेकर पूरी तरह सकारात्मक है और इसे उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने इस परियोजना के लिए लगातार प्रयास करने पर क्षेत्रीय शिवसेना विधायक सुहास कांदे की सराहना भी की।

बैठक में मंत्री शिरसाट ने दिए ये निर्देश

नासिक के वागदर्डी बांध के पास इस भव्य भीमसृष्टि के निर्माण को लेकर सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट के शासकीय निवास स्थान पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में विधायक सुहास कांदे, विभाग के प्रधान सचिव डॉ. हर्षदीप कांबले, सह सचिव सोमनाथ बागुल सहित संबंधित विभागों के आला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान इस परियोजना के विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

मंत्री शिरसाट ने कहा कि नासिक की भूमि से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की कई ऐतिहासिक यादें जुड़ी हैं। बाबासाहेब के विचारों, सामाजिक न्याय, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को भावी पीढ़ी तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए यह परियोजना एक मील का पत्थर साबित होगी। प्रस्तावित परियोजना के तहत डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा, एक प्रेरणादायी स्मारक, भगवान गौतम बुद्ध स्मारक, अत्याधुनिक विपश्यना केंद्र, सभागार, लैंडस्केपिंग और पार्किंग जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

मंत्री संजय शिरसाट ने अधिकारियों को भूमि आवंटन, प्रशासनिक प्रक्रियाओं और आवश्यक निधि की उपलब्धता में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नासिक नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के समन्वय से यह स्थल राज्य के एक प्रमुख सामाजिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में उभरेगा। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के सचिव नांदगांवकर, मुख्य नगर अधिकारी शेषराव चौधरी और वास्तुकार राजू परदेशी भी उपस्थित थे।

शिवसेना विधायक सुहास कांदे की प्रतिक्रिया

मेरा सपना था कि जैसे नांदगांव में छत्रपति शिवाजी महाराज का शिव मंदिर बना, वैसे ही भारतीय संविधान के रचयिता भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर का भीम मंदिर नासिक में बने। इसके लिए मैंने सरकार से बात की। जगह की दिक्कत थी, लेकिन म्युनिसिपल काउंसिल ने वागदरडी डैम के पास बड़ी जगह देकर दिक्कत दूर कर दी, और अब वहां एक शानदार भीम मंदिर बनेगा। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे भीम मंदिर बनाने का मौका मिला।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज