मनीषा खत्री , डेंगू (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
नासिक

नासिक में मानसून से पहले मनपा की बड़ी मुहिम; डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए नागरिकों से 'ड्राय डे' की अपील

Nashik NMC Alert: मानसून के मद्देनजर नासिक मनपा ने डेंगू-मलेरिया के खिलाफ अभियान तेज किया। आयुक्त मनीषा खत्री ने नागरिकों से स्वच्छता रखने और सप्ताह में एक दिन 'ड्राय डे' मनाने की अपील की।

रूपम सिंह

Nashik NMC Alert Dengue Malaria Prevention: मानसून की आमद को देखते हुए नासिक मनपा ने नागरिकों से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरों के आसपास जमा पानी, खुली टंकियां, गमले, पुराने बर्तन, टायर या कबाड़ में मच्छरों के पनपने की संभावना सबसे अधिक होती है, इसलिए नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मनपा के स्वास्थ्य विभाग द्वारा नासिक शहर में युद्ध स्तर पर विभिन्न निवारक उपाय शुरू किए गए हैं, जिसमें नागरिकों की भागीदारी को विशेष महत्व दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने उल्लेख किया है कि डेंगू और मलेरिया के संभावित संक्रमण को कम करने के लिए घर और आसपास के परिसर को स्वच्छ रखना अत्यंत आवश्यक है।

मनपा के मलेरिया विभाग द्वारा मानसून से पहले और मानसून के दौरान विभिन्न स्थानों पर कीटनाशक छिड़काव, फॉगिंग और मच्छर रोधी उपाय किए जा रहे हैं। मच्छरों के 'पनपने के स्थायी और अस्थायी स्थानों पर साप्ताहिक रूप से कीटनाशकों का छिड़काव किया जा रहा है। इसके साथ ही बेसमेंट, निर्माण स्थलों, सोसायटियों, छतों, कूलर, फ्रिज की ट्रे और जल स्रोतों की नियमित जांच की जा रही है। टायर की दुकानों, कबाड़ की दुकानों और झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर स्वास्थ्य शिक्षा दी जा रही है।

सार्वजनिक स्थानों पर नदी-नालों, टंकियों, फव्वारों, कुओं और गड्डों में गप्पी मछलियां छोड़ने की कार्रवाई जारी है और आवश्यक स्थानों पर 'एबेट ट्रीटमेंट' किया जा रहा है। इसके अलावा, नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए पर्चे बांटे जा रहे हैं, लाउडस्पीकर से घोषणाएं की जा रही हैं और मच्छर रोधी प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जा रहा है।

नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी

आयुक्त मनपा आयुक्त मनीषा खत्री ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि शहर में मानसून पूर्व कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, जिसमें स्वच्छता, फॉगिंग, जल स्रोतों की जांच और निवारक उपायों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। हालांकि, डेंग्यू और मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

प्रत्येक नागरिक अपने घर और परिसर को साफ रखे और यह सुनिश्चित करे कि कहीं भी पानी जमा न हो। मानसून के दौरान अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए आवश्यक एहतियाती उपायों का पालन करना समय की मांग है। यदि नागरिकों को कहीं डेंग्यू या मलेरिया के मच्छर पनपते हुए दिखें या परिसर में पानी जमा दिखे, तो तुरंत नासिक महानगरपालिका को सूचित करें।

मनपा प्रशासन की नागरिकों से अपील

  • घर के आसपास स्वच्छता बनाए रखें।
  • पानी की टंकियों और बर्तनों को ढककर रखें।
  • सप्ताह में एक दिन' ड्राय डे' (सूखा दिन) मनाएं। पूरी बांह के और शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें।
  • मच्छरदानी या मच्छर भगाने वाली क्रीम का प्रयोग करें।
  • बुखार, बदन दर्द, सिरदर्द या कमजोरी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह ले घर के आसपास पानी जमा न होने दें।
  • पुराने टायर, नारियल के खोल और खाली डिब्बे खुले न छोड़ें।
  • बुखार होने पर खुद से दवाइयां (सेल्फ-मेडिकेशन) न ले बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज न करें।
  • पानी की टंकियों को लंबे समय तक खुला न रखें।

वर्षवार डेंगू के आंकड़ों पर नजर

वर्ष जांच संक्रमित मृत्यु
2024 6,429 1,172 1
2025 4,637 612 0
2026 (मई अंत तक) 860 14 0

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन