निफाड नगर पंचायत CEO के मेज पर शिवसेना नेता ने छोड़े आवारा कुत्ते सोर्स: सोशल मीडिया
नासिक

निफाड नगर पंचायत CEO के मेज पर छोड़े आवारा कुत्ते, रखी नोटों की माला, युवा सेना के प्रदर्शन Video वायरल

Nashik Stray Dog Protest: नासिक के निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान युवा सेना कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत कार्यालय के भीतर कुत्ते छोड़कर अनोखा और आक्रामक विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया।

आकाश मसने

Niphad Nagar Panchayat Stray Dog Protest: महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। निफाड शहर में आवारा कुत्तों की तेजी से बढ़ती संख्या और प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के यूथ विंग युवा सेना ने मोर्चा खोल दिया। युवा सेना के जिलाध्यक्ष विक्रम रंधावे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने निफाड नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचकर ऐसा प्रदर्शन किया, जिससे वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया।

नगर पंचायत मुख्याधिकारी के केबिन में छोड़े कुत्ते

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक नाकामी को उजागर करने के लिए 4 से 5 आवारा कुत्तों को सीधे निफाड नगर पंचायत मुख्याधिकारी धीरज भामरे के केबिन के भीतर छोड़ दिया। इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इतना ही नहीं, विक्रम रंधावे ने प्रशासनिक कामकाज में हो रही देरी और कथित अनदेखी पर गुस्सा जाहिर करने के लिए नगर पंचायत सीईओ धीरज भामरे की मेज पर नोटों की माला भी रख दी। इस अचानक हुए और अनूठे प्रदर्शन से पूरा नगर पंचायत परिसर परिसर स्तब्ध रह गया।

निफाड में बढ़ा कुत्तों का आतंक

युवा सेना के जिला प्रमुख विक्रम रंधावे ने कहा कि निफाड शहर और आस-पास के इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ गई है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि कई निवासियों को कुत्तों ने काटा है और बार-बार शिकायत करने और लिखित में बात रखने के बावजूद कोई असरदार उपाय नहीं किए गए हैं।

गणेशोत्सव के बीच कुत्तो से बढ़ा खतरा

विक्रम रंधावे नगर पंचायत सीईओ से कहा कि बार-बार कुत्तों की समस्या से प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि अभी गणेशोत्सव चल रहा है। शहर भर में गणेश पंडाल लगे हुई है। ऐसे में बच्चे बप्पा के दर्शन के लिए सड़क पर घूमते है, लेकिन आवारा कुत्तों की वजह से हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। कुत्ते के काटने के मामले भी बढ़ रहे हैं।

इस पर निफाड नगर पंचायत मुख्याधिकारी धीरज भामरे ने कहा कि कुत्तों से निजात दिलाने के लिए प्रशासन की ओर से प्रयास किए जा रहे है। निविदा जारी की गई है।

PM Narendra Modi Birthday Live: वडनगर में अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की; देशभर से दी जा रही बधाई

वडनगर में अमित शाह ने की सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत, PM मोदी के जन्मदिन पर बाइकर्स रैली को दिखाई हरी झंडी

CBFC के नए पैनल में पंकज त्रिपाठी, सुनील शेट्टी और प्रीति जिंटा जैसे कई शख्सियत, नोटिफिकेशन जारी

Jaipur Election Result: जयपुर में री-पोलिंग वाले वार्डों में कांग्रेस ने मारी बाजी, BJP को लगा बड़ा झटका

यूपीआई पेमेंट पर फीस का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, गैजेट नोटिफिकेशन रद्द करने की मांग