मालेगांव के पाटना गांव में आवारा कुत्तों का आतंक, तीन बच्चों पर हमला कर किया बुरी तरह घायल

Malegaon Children Injured: मालेगांव तहसील के पाटना गांव में आवारा कुत्तों के आतंक से तीन मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक गंभीर बच्ची को बेहतर इलाज के लिए धुले रेफर किया गया है।
malegaon patana village stray dog attack children injured
आवारा कुत्तों का आतंक(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Malegaon Patana Village Stray Dogs: मालेगांव तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बुधवार को तहसील के पाटना गांव में आवारा कुत्तों ने लोगों को काटकर घायल कर दिया। इस घटना में तीन मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए मालेगांव के सामान्य रुग्णालय में भर्ती कराया गया।

घायलों में अनुश्री नीलेश वाघ (9) की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए धुलिया रेफर किया गया। वहीं नंदिनी खैरनार को उपचार एवं आवश्यक इंजेक्शन देने के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया। जबकि चेतन भूषण चांदौड़े का उपचार मालेगांव सामान्य अस्पताल में जारी है।

malegaon patana village stray dog attack children injured
जलगांव में वोटर लिस्ट का बड़ा SIR: 5.14 लाख नाम प्रारूप सूची से बाहर, 30 सितंबर तक नाम जुड़वाने का मौका

एक बच्ची की हालत गंभीर, उपचार के लिए धुलिया रेफर

घायल बच्चों के परिजनों ने बताया कि पाटना गांव में आवारा कुत्तों के साथ-साथ अन्य आवारा जानवरों की समस्या भी बढ़ती जा रही है। इसके कारण ग्रामीणों में भय का माहौल है। परिजनों ने ग्राम पंचायत से आवारा कुत्तों और अन्य जानवरों के बंदोबस्त के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

मालेगांव सामान्य रुग्णालय के मेडिकल ऑफिसर डॉ. मोमिन ने बताया कि कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसे देखते हुए अस्पताल में ऐसे मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक इंजेक्शन एवं दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखा गया है।

malegaon patana village stray dog attack children injured
आवारा कुत्तों का आतंक (सोर्सः सोशल मीडिया)
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com