सांकेतिक तस्वीर (AI) 
नासिक

पुणे हाइवे पर लुटेरी लड़कियों का आतंक...ट्रक चालकों को बनाती थीं शिकार, गिरोह का पर्दाफाश

Nashik Loot: नाशिक पुलिस ने सिन्नर फाटा में ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। दो युवतियां लड़कों का भेष धरकर वारदात करती थीं, तीन आरोपी फरार।

अर्पित शुक्ला

Nashik News: नासिक पुलिस ने सिन्नर फाटा परिसर में ट्रक चालकों को हथियार की नोक पर लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में 2 युवतियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 3 अन्य आरोपी फरार हैं। चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि गिरफ्तार की गई दोनों युवतियां लड़कों का भेष धारण कर ट्रक चालकों को रोकती और उनसे लूटपाट करती थीं।

घटना सिन्नर फाटा इलाके की है। तड़के करीब 5 लोगों के गिरोह ने ट्रक चालक रामेश्वर वर्मा को रोककर उस पर धारदार हथियार तान दिया। आरोपियों ने उससे 5 हजार रुपये नकद और 1 हजार रुपये फोनपे के जरिए जबरदस्ती वसूल लिए। पीड़ित चालक ने तुरंत 112 हेल्पलाइन पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी।

2 युवतियां पकड़ी गईं

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान इलाके से गुजर रही एक संदिग्ध ऑटो रिक्शा को रोका गया। उसमें से 2 युवतियां पकड़ी गईं। पूछताछ में उन्होंने अपराध कबूल कर लिया। जांच में सामने आया कि वे लड़कों का वेश धारण करके ट्रक चालकों को रोकती थीं।

3 और आरोपी फरार

इन दोनों के साथ 3 और आरोपी शामिल थे, जो अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। उनकी तलाश के लिए पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। प्राथमिक जांच में यह भी शक जताया गया है कि इस गिरोह ने नाशिक क्षेत्र में पहले भी कई ट्रक चालकों को इसी तरह निशाना बनाया है। पुलिस जांच जारी है।

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

DUSU Election Result 2026 LIVE: ABVP को बड़ा झटका! DUSU रिजल्ट में विजय मीणा आगे, यश डबास पीछे; हर अपडेट यहां

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात

PM नरेंद्र मोदी ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- FTA से खुल रहे करियर के नए अवसर

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे