सिन्नर-भगूर रोड़ (फोटो नवभारत)
नासिक

नासिक सिंहस्थ कुंभ की ट्रैफिक समस्या का समाधान! 344 करोड़ से बनेगा समृद्धि महामार्ग इंटरचेंज, 4 पुल भी बनेंगे

Samruddhi Expressway Interchange Project: सिंहस्थ कुंभ मेले से पहले नासिक की यातायात व्यवस्था मजबूत करने के लिए सिन्नर में 343.99 करोड़ रुपये की सड़क और समृद्धि महामार्ग इंटरचेंज परियोजना मंजूर।

आलोक उमाकृष्ण

Nashik Simhastha Kumbh Road Project Approved: आगामी सिंहस्थ महाकुंभ मेले के दौरान नासिक जिले की परिवहन और यातायात व्यवस्था को अत्यधिक सक्षम और सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

सिन्नर तहसील में डुबेरे-सोनारी-सोनांबे-शिवडे-पांढुर्ली-विंचूर दलवी से भगूर मार्ग (किलोमीटर 13/600 से 22/900) तथा बोरखिंड में नागपुर-मुंबई 'समृद्धि महामार्ग' को जोड़ने वाले विशेष इंटरचेंज के निर्माण के लिए 343 करोड़ 99 लाख रुपये के अनुमानित खर्च को शासन द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

सिंहस्थ कुंभ मेले के दौरान देश-विदेश से नासिक और त्र्यंबकेश्वर की ओर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुलभ और त्वरित यात्रा की सुविधा प्रदान करने में यह मार्ग बेहद निर्णायक साबित होगा।

परियोजना में शामिल प्रमुख निर्माण कार्य

डुबेरे-सोनारी क्षेत्र से भगूर और सीधे समृद्धि महामार्ग तक सीधा संपर्क उपलब्ध होने से वाहनों की आवाजाही सुचारू होगी। इससे नासिक शहर के प्रमुख आंतरिक मार्गों पर यातायात का भारी दबाव कम होगा और कुंभ मेले के समग्र यातायात प्रबंधन को एक नया बल मिलेगा। मिट्टी का काम, मजबूतीकरण, डामरीकरण और कंक्रीट की पक्की सड़कों का निर्माण। 4

नए बड़े पुल, 4 छोटे पुल, एप्रोच रोड, 7 ट्रैफिक अंडरपास, 5 नए बॉक्स कलवर्ट और 2 नए पाइप कलवर्ट का निर्माण। सुरक्षा दीवारें, बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण, पेवर ब्लॉक, आधुनिक बस स्टॉप, यूटिलिटी लाइन्स का स्थानांतरण और भू-अधिग्रहण। आरसीसी व कच्चे गटर, मुरुम शोल्डर, सौंदर्याकरण तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े तमाम आधुनिक कार्य।

शासन के कड़े निर्देश और टेंडर प्रक्रिया

शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस कार्य को अंतिम तकनीकी मंजूरी देने से पहले सभी आवश्यक वन एवं पर्यावरण संबंधी स्वीकृतियां, भूमि अधिग्रहण और सक्षम प्राधिकारियों की अनुमति अनिवार्य रूप से ली जाए।

साथ ही, पूरा कार्य स्वीकृत निधि की सीमा के भीतर ही समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सिंहस्थ कुंभ मेले की अनिवार्यता को ध्यान में रखते हुए परियोजना की टेंडर प्रक्रिया से जुड़ी सभी औपचारिकताएं तुरंत और प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने के आदेश जारी किए गए हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

J&K Terror Probe: NIA की कश्मीर में 7 जगहों पर छापेमारी, पाकिस्तान लिंक और OGW नेटवर्क की जांच तेज

जम्मू-कश्मीर में NIA का बड़ा एक्शन, तीन जिलों में 7 ठिकानों पर छापेमारी; आतंकी साजिश की हो रही जांच

Bihar Floods: अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने की मदद, गांव-गांव पहुंचाई राहत सामग्री; बोलीं- लोगों को भरोसे की जरूरत

सिंघु बॉर्डर पर खालिस्तानी नारे लिखने के आरोप में 3 गिरफ्तार, SFJ ने ली थी जिम्मेदारी, CCTV से मिला सुराग