मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग पर 31 अगस्त से 7 सितंबर तक ट्रैफिक बंद, यात्रा से पहले जान लें टाइमिंग

Samruddhi Highway पर तकनीकी और मरम्मत कार्य के चलते 31 अगस्त से 7 सितंबर तक तय समय में दोपहर और शाम को ट्रैफिक बंद रहेगा। गणेशोत्सव में यात्रियों से समय देखकर सफर करने की अपील की गई।
Samruddhi Highway Traffic Block
समृद्धि महामार्ग(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Samruddhi Highway Traffic Block: मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग से सफर करने वालों के लिए अहम खबर है। तकनीकी और मरम्मत कार्य के चलते 31 अगस्त से 7 सितंबर तक महामार्ग पर चरणबद्ध तरीके से यातायात बंद रखा जाएगा।

प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे और शाम 4 से 6 बजे के बीच निर्धारित स्थानों पर दो से तीन घंटे तक यातायात रोका जाएगा। ऐसे में गणेशोत्सव के लिए गांव जाने वाले यात्रियों से समय-सारिणी को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाने की अपील महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल ने की है।

8 दिन समृद्धि महामार्ग पर यातायात रहेगा बंद

मुंबई से नागपुर समृद्धि महामार्ग पर तकनीकी और जरूरी मरम्मत कार्य को पूरा करने के लिए 31 अगस्त से 7 सितंबर तक आठ दिनों के लिए विशेष यातायात बंदी लागू की जाएगी। इस दौरान महामार्ग के अलग-अलग निर्धारित हिस्सों में चरणबद्ध तरीके से काम किया जाएगा।

काम के दौरान किसी तरह की दुर्घटना या अप्रिय घटना न हो, इसके लिए संबंधित हिस्से में दोनों दिशाओं का यातायात पूरी तरह रोक दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, मरम्मत कार्य के दौरान वाहन चालकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

नासिक, ठाणे और इगतपुरी को जोड़ने वाले महामार्ग के हिस्सों में भी आवश्यक कार्य किया जाना है। यात्रियों से बंदी के समय को ध्यान में रखकर यात्रा की योजना बनाने की अपील की गई है।

Samruddhi Highway Traffic Block
महाराष्ट्र के किसानों का पैसा रोका तो नहीं चलेगी चीनी मिल, 100% FRP भुगतान के बाद ही मिलेगी पेराई की मंजूरी

15 से 30 मिनट के अंतराल पर वाहनों को रोकेंगे

समृद्धि महामार्ग पर तकनीकी और मरम्मत कार्य के दौरान सुरक्षा के लिए दोनों दिशाओं का यातायात पूरी तरह रोक दिया जाएगा। काम वाले हिस्सों में वाहनों को 15 से 30 मिनट के अंतराल पर नियंत्रित तरीके से रोका जाएगा।

इस दौरान किसी भी वाहन को निर्माण या मरम्मत क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, यह व्यवस्था कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ-साथ वाहन चालकों को होने वाली परेशानी को कम करने के उद्देश्य से की गई है।

यातायात को निर्धारित समय के बाद धीरे-धीरे बहाल किया जाएगा। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे इस दौरान धैर्य बनाए रखें और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। इससे काम सुरक्षित तरीके से पूरा करने में मदद मिलेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com