सुबह 9 बजे से गोदावरी तट पर श्रद्धालु जुटने लगे थे।
राष्ट्रपति की मौजूदगी के चलते रामकुंड के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे।
पुलिस बैरिकेडिंग के कारण कई रास्तों को बंद किया गया था।
Ramkund Godavari Holy Dip: दक्षिण की गंगा कहीं जाने वाली मां गोदावरी के पावन पवित्र राम कुंड नासिक में जैसे ही देश की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू के हाथों धर्म ध्वज फहराया गया वैसे ही मन के पवित्र तट पर मौजूद आस्था और श्रद्धा का सैलाब पवित्र डुबकी लगाने लगा तो यह भी देखा गया कि कई लोगों ने मां के जल से आचमन भी किया सिंहस्थ का शुभारंभ के समय मां गोदावरी का पवन चैट हर हर गंगे हर हर गोंडा के जगह से गूंजाय मान हो उठा और हर कोई इस ऐतिहासिक पाल का साक्षी बनने के आनंद में मां गोदावरी तीरे अपने आप को धन्य और बड़भागी समझ रहा था।
लाखों की संख्या में मौजूद श्रद्धालु इस पावन पवित्र अवसर को खोना नहीं चाहते थे यही कारण था कि धर्म ध्वजारोहण समारोह संपन्न होने के बाद अधिकतर लोग मां के पावन तट पर डुबकी लगाकर मां गंगा मां गोद का जय घोष करते रहे।
धर्म ध्वजारोहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देश की महामहिम राष्ट्रपति की मौजूदगी के कारण रामकुंड में पहुंचना आसान नहीं था पुलिस प्रशासन ने चारों तरफ से बरकटिंग करके रास्ता बंद कर दिया था।
लेकिन इसके बावजूद सुबह 9:00 से ही मां के पवित्र पावन तट पर लाखों श्रद्धालु मौजूद हो गए थे, और वह उसे क्षण का इंतजार कर रहे थे जब गुरु सिंह राशि में प्रवेश करें और सिंहस्थ कुंभ का आगाज हो और वह मां के पवित्र पावन निर्मल जल में डुबकी लगाकर या आचमन करके अपने जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति पा सके।
मां गोदावरी के राम कुंड गोमुख क्षेत्र में पहुंचने के लिए कई गलियों तक के रास्तों पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया था जिसके कारण कई लोगों को रामकुंड पहुंचने में जो 10 मिनट का समय लगता है उसे वह 1 घंटे से ज्यादा कई गलियों का चक्कर लगाते हुए पैदल आना पड़ा।
लेकिन कहा जाता है कि जब आस्था और श्रद्धा का सवाल हो तो परेशानी चाहे जितनी हो आदमी अपने मुकाम तक पहुंच ही जाता है और वही यहां भी देखा गया जब लाखों लोग शासन प्रशासन के बैरकटिंग के चक्कर में कई किलोमीटर पैदल चलकर रामकुंड में पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई।