

HIGHLIGHTS
दिल्ली गेट, ITO, झंडेवालान आदि पर पड़ेगा असर
जवाहरलाल नेहरू (JLN) मार्ग के रास्ते रहेगी भीड़
राजघाट से अजमेरी गेट के बीच जाम की आशंका
एक्ट्रा टाइम लेकर ही घर से बाहर निकले
दिल्ली रेलवे स्टेशन के रास्ते भी रहेगी भीड़
1 November Delhi Rally: 1 नवंबर को रामलीला मैदान में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन द्वारा 'चलो दिल्ली मार्च' आयोजित होने जा रहा है। इसमें लाखों की संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में मार्च को लेकर पुलिस प्रशासन बेहद सख्त नजर आ रहा है।
इसके मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कल 1 नवंबर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी और डायवर्जन लागू किए हैं।
यदि आप भी कल सेंट्रल या नई दिल्ली के इलाकों में यात्रा करने वाले हैं, तो मुख्य रूट्स और बदलावों की सूची पहले देख लें और फिर घर से निकलें। वरना आपका अधिकतर समय बर्बाद जाएगा।
दिल्ली चलो मार्च में कई विपक्षी नेता शामिल होने वाले हैं। ऐसे में हर किसी के मन में सबसे पहला सवाल ये है कि इस मार्च का रूट क्या होगा, क्योंकि जहां-जहां से ये मार्च गुजरेगी वहां का ट्रैफिक भी प्रभावित रहेगा।
ये मार्च मिंटो रोड - कनॉट प्लेस जंक्शन से शुरू होकर रामलीला मैदान तक जाएगा। इस रूट की और इसके आसपास की लिंक रोड्स पर पैदल चलने वालों की भारी भीड़ रहेगी।
बता दें कि कल दोपहर 12 बजे ये मार्च शुरू होगा। जिसका समापन रामलीला मैदान में किया जाएगा। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य 'वोट चोरी' के खिलाफ विरोध करना और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग है।
दिल्ली में सुबह-सुबह कई लोग निजी वाहन से यात्रा करते हैं। ऐसे में रूट डायवर्जन से उनको खासा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं रेपिडो या कैब बुक करने से पहले भी एक बार डायवर्जन की इस लिस्ट को जरूर देख लें जिससे आपका समय बेकार न जाए।
नेताजी सुभाष मार्ग टी-पॉइंट
राजघाट
दिल्ली गेट
आईटीओ (ITO) ए-पॉइंट
अजमेरी गेट रेड लाइट
रंजीत सिंह फ्लाईओवर (बाराखंभा रोड)
झंडेवालान गोलचक्कर
तुर्कमान गेट
मीरदर्द चौक
कमला मार्केट और हमदर्द चौक के आसपास का हिस्सा
बता दें कि इस दौरान कुछ ऐसे रूट हैं जहां भारी जाम की आशंका जताई गई है। जिसमें बहादुर शाह जफर मार्ग में आईटीओ से दिल्ली गेट के बीच जमा रहेगा। वहीं जवाहरलाल नेहरू (JLN) मार्ग के रास्ते राजघाट से अजमेरी गेट के बीच जाम की आशंका जताई गई है।
अन्य प्रभावित मार्ग में अरुणा आसफ अली रोड, मिंटो रोड, देश बंधु गुप्ता (DBG) रोड और बाराखंभा रोड शामिल हैं। ऐसे में इन मार्गों से यात्रा करते वक्त थोड़ा सावधान रहें या एक्ट्रा टाइम लेकर ही घर से बाहर निकले।
चूंकि कल मार्च है। इस वजह से दिल्ली स्टेशन जाने वाले रूट पर भी भारी भीड़ रहेगी। अगर 1 नवंबर को आपकी कोई ट्रेन है तो बेहतर होगा कि 5 घंटे पहले ही घर से निकल जाएं। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने निम्नलिखित रास्तों के जरिए स्टेशन पहुंचने की सलाह दी है।
पूर्वी दिल्ली से आने वाले लोग आईटीओ (ITO), दीनदयाल उपाध्याय (DDU) मार्ग और भवभूति मार्ग का प्रयोग कर अजमेरी गेट साइड पहुंचें।
डीबीजी रोड की तरफ से आने वाले लोग चेम्सफोर्ड रोड, कनॉट प्लेस आउटर सर्किल, मिंटो रोड और भवभूति मार्ग का विकल्प चुनें।
अब तक दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी DMRC ने किसी भी रूट पर सेवा बंद करने का कोई आदेश जारी नहीं किया है। दिल्ली-NCR में मेट्रो सेवा वैसे तो सामान्य रहेगी लेकिन जरूरत पड़ने पर कुछ स्टेशन से एंट्री-एक्जिट अस्थायी तौर पर बंद की जा सकती है।
सुरक्षा एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के निर्देश पर राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, दिल्ली गेट और चांदनी चौक जैसे सेंट्रल व ओल्ड दिल्ली के कुछ प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश/निकास (Entry/Exit) द्वार को कुछ समय के लिए अस्थाई रूप से बंद किया जा सकता है। हालांकि, स्टेशनों के अंदर इंटरचेंज की सुविधा चालू रहेगी।