भंगार की दुकान में भीषण आग 
नासिक

Nashik News: भंगार की दुकान में भीषण आग से हड़कंप, लाखों का सामान जलकर खाक

Nashik News: नाशिक सिडको के गणेश चौक में कबाड़ की दुकान में भीषण आग लगी। दमकल की 4 गाड़ियों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। लाखों का नुकसान हुआ, जनहानि नहीं।

अर्पित शुक्ला

Nashik News: नाशिक के सिडको इलाके के गणेश चौक में स्थित एक कबाड़ की दुकान में सोमवार 27 अक्टूबर सुबह करीब 5:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई. इस आग में दुकान में रखा बड़ी मात्रा में भंगार का सामान जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है.

सिडको के गणेश चौक क्षेत्र में सलीम शेख की कबाड़ की दुकान है. सोमवार को तड़के 5 बजकर 55 मिनट पर स्थानीय नागरिकों ने दुकान से अचानक धुएं का गुबार निकलते देखा. कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया. घटना की जानकारी मिलते ही सिडको अग्निशमन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे.

4 दमकल गाड़ियों की मदद से 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. अग्निशमन दल के एम.एन. मधे, एस.बी. शीलावट, सोनवणे, हिरवे और अन्य कर्मियों ने इस आग को नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त की.

चूँकि यह भंगार की दुकान निवासी इलाके में स्थित थी, इसलिए आग फैलने का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था लेकिन अग्निशमन विभाग के तत्काल हस्तक्षेप और स्थानीय नागरिकों द्वारा समय पर सूचना दिए जाने के कारण एक बड़ा अनर्थ और आगे की जनहानि टल गई.

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त