नासिक सड़क हादसा 
नासिक

नासिक में अलग-अलग सड़क हादसों में चार की मौत, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

Nashik Road Accident: नासिक जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। सटाणा-ताहाराबाद मार्ग पर बस-बाइक टक्कर में 3 और चांदवड में वृद्ध की जान गई, कई परिवारों में मातम।

अर्पित शुक्ला

Nasik News: सटाणा-ताहाराबाद राष्ट्रीय महामार्ग पर वनोली फाटा के पास राज्य परिवहन महामंडल की बस और बाइक में सोमवार 8 सितंबर सुबह करीब 11 बजे जबरदस्त टक्कर हुई। इस हादसे में बाइक सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोविंद कालू पवार (50), विकास उर्फ विकी दयाराम माली (19) और रोशन दयाराम माली (20) के रूप में हुई है।

हादसा उस समय हुआ जब वसई आगार की बस (MH-14 LX 8849) नंदुरबार से वसई की ओर जा रही थी और वीरगांव के पास सामने से आ रही बाइक (MH-41 BS 4124) से भिड़ गई। ग्रामीण अस्पताल में शव का पंचनामा करने के बाद शोकाकुल वातावरण में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने बस चालक मारुति साठे (वसई) को हिरासत में लिया है। विकास और रोशन दोनों सगे भाई होने से उनके परिवार पर गहरा सदमा टूटा है।

समृद्धि महामार्ग पर कार जली

इसी दिन सुबह करीब 6 बजे मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग पर दुशिंगवाडी शिवार क्षेत्र में एक कार अचानक आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गई। धुआं निकलते देख चालक ने तुरंत गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की और दोनों सवार सुरक्षित बाहर निकल आए। इस घटना में जनहानि नहीं हुई।

चांदवड में वृद्ध की मौत

चांदवड तहसील के शिंगवे शिवार क्षेत्र में रविवार देर रात हुए हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान वसंत दत्तात्रय बागूल (रा. आहेरखेडे, चांदवड) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, उनका पुत्र तेजस वसंत बागूल (25) उन्हें इलाज के लिए मनमाड ले जा रहा था।

इस दौरान लासलगांव मार्ग पर सड़क पार करने के लिए रुकते ही पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक (MH-41 AK 1295) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल वसंत बागूल ने मौके पर दम तोड़ दिया। इस मामले में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चांदवड पुलिस कर रही है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय शंकर मीणा 424 वोट से आगे, ABVP पिछे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात

PM नरेंद्र मोदी ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- FTA से खुल रहे करियर के नए अवसर