प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया ) 
नासिक

नासिक मनपा चुनाव: मतदान केंद्र स्थानांतरित, चुनाव में सुविधा पर जोर; मतदाताओं को राहत

Polling Booth Shifted: नासिक मनपा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय महामार्ग के काम को देखते हुए दरेगांव का मतदान केंद्र सायने बुद्रुक में स्थानांतरित किया

अंकिता पटेल

Election Administration: नासिक महानगरपालिका चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत बढ़ाने और नागरिकों को सुगम अनुभव देने के लिए निर्वाचन प्रभाग क्रमांक 4 के एक मतदान केंद्र के स्थान में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य और पुराने केंद्र की दूरी को देखते हुए प्रशासन ने दरेगांव के मतदान केंद्र को सायने बुद्रुक में स्थानांतरित करने का फैसला लिया है।

नया पता और तकनीकी विवरण

प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, बूथ संख्या 04/25 की नई स्थिति इस प्रकार होगी। जिला परिषद मराठी स्कूल, दरेगांव (पश्चिमी उत्तर-दक्षिण भवन, कमरा नंबर 01)। जिला परिषद मराठी स्कूल, सायने बुद्रुक (उत्तर-दक्षिण भवन, उत्तर से दक्षिण की ओर कमरा नंबर 03)। महामार्ग के काम की वजह से मतदाताओं को पुराने केंद्र तक पहुंचने में होने वाली असुविधा को दूर करना मुख्य उद्देश्य है।

ऐप के भरोसे न रहें, पते पर गौर करें

वर्तमान में राज्य चुनाव आयोग के 'मताधिकारी ऐप' में इस बूथ का नाम अब भी पुराना यानी 'दरेगांव स्कूल' ही दिखाई दे रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐप में नाम अपडेट करने के लिए आयोग से संपर्क किया जा रहा है।

लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाएं

मतदाताओं से अनुरोध है कि वे ऐप पर पुराना नाम देखकर भ्रमित न हों और मतदान के लिए सायने बुदुक स्थित नए केंद्र पर ही जाएं। नगर निगम आयुक्त एवं चुनाव निर्णय अधिकारी रवींद्र जाधव ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे इस भौगोलिक बदलाव को ध्यान में रखें।

उन्होंने कहा कि मतदान के दिन नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नए केंद्र पर पेयजल, शौचालय और छाया की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। मतदाता बिना किसी असुविधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

पूर्व सीएम पिनराई विजयन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CMRL मामले में 7 दिन तक जांच पर रोक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली में लागू हुआ Grap 1, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?

कौन हैं IPS अंकिता शर्मा? दशहरे पर AK-47 से फायरिंग कर चर्चा में आईं ‘लेडी सिंघम’, जानें पूरी बायोग्राफी