महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी

Kharge Lashes Out At PM Modi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाया है। खरगे ने कहा है कि पीएम विपक्ष की अनदेखी और प्रमुख मुद्दों पर भी मनमानी करते हैं।
mallikarjun kharge
मल्लिकार्जुन खरगेसोेर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पीएम मोदी पर हमलावर हुए खरगे

  • देश में परिसीमन के मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष आमने सामने

  • विपक्ष की अनदेखी और प्रमुख मुद्दों पर मनमानी का लगाया गंभीर आरोप

Mallikarjun Kharge Lashes Out over women Reservation And Delimitation: देश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और चुनाव आयोग के SIR प्रक्रिया पर रोक लगाने को लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पीएम विपक्ष की अनदेखी करते है और महत्वपूर्ण संवैधानिक मुद्दों को मनमाने ढंग से आगे बढ़ते हैं।

खरगे ने कहा कि विपक्ष की ओर से किसी भी विषय पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखे जाने के बावजूद उन्हें अपेक्षित गंभीरता से जवाब नहीं मिलता। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए।

खरगे के अनुसार, जब विपक्ष प्रधानमंत्री को किसी महत्वपूर्ण विषय पर पत्र लिखता है, तो उसका जवाब प्रधानमंत्री की ओर से सीधे मिलने के बजाय किसी अन्य माध्यम से आता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे विपक्ष के साथ संवाद की गंभीरता प्रभावित होती है।

परिसीमन को लेकर मचा बवाल

इस विवाद का प्रमुख मुद्दा परिसीमन है। परिसीमन के तहत लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं का पुनर्निर्धारण किया जाता है। इससे विभिन्न क्षेत्रों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर असर पड़ सकता है। खरगे ने प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में मांग की थी कि परिसीमन से संबंधित प्रस्तावों पर आगे बढ़ने से पहले सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई जाए।

कांग्रेस ने यह भी सवाल उठाया है कि सरकार परिसीमन के लिए कोई नया प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है या पहले पेश किए गए संविधान संशोधन विधेयक को दोबारा लाने की योजना बना रही है। विपक्ष का कहना है कि इतने महत्वपूर्ण विषय पर व्यापक चर्चा जरूरी है।

mallikarjun kharge
तकनीक की दुनिया में कायम की बादशाहत! थॉमस एडिसन की वो कोशिश जो आज भी हमारे घरों को कर रखा है रौशन

किरण रिजिजू ने दिया जवाब

संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने खरगे के पत्र का जवाब देते हुए कहा कि सरकार विपक्ष से संवाद करने के लिए पहले भी प्रयास करती रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेताओं से चर्चा के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन बातचीत के लिए उपयुक्त तारीखें तय नहीं हो सकीं।

खरगे ने परिसीमन के अलावा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और महिला आरक्षण जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की जरूरत बताई है।

फिलहाल, दोनों पक्षों के बीच मतभेद बना हुआ है। कांग्रेस सर्वदलीय बैठक की मांग कर रही है, जबकि सरकार का कहना है कि विपक्ष के साथ बातचीत के प्रयास किए गए हैं।

mallikarjun kharge
कौन हैं IPS अंकिता शर्मा? दशहरे पर AK-47 से फायरिंग कर चर्चा में आईं ‘लेडी सिंघम’, जानें पूरी बायोग्राफी

जनगणना के बाद होगा परिसीमन

देश में जनगणना के बाद लोकसभा और विधानसभा के सीटों को बढ़ाने के लिहाज से परिसीमन किया जाता है। परिसीमन का आधार जनसंख्या होती है। परिसीमन के बाद लोकसभा के सीटों की संख्या बढ़ेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com