प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स:सोशल मीडिया ) 
नासिक

3054 करोड़ के बजट में बड़ा बदलाव—फंड डायवर्ट होने से जनहित योजना अधर में, मनपा के फैसले पर उठे सवाल

Nashik News: मनपा 2025-26 बजट की 3054.70 करोड़ की निधि को पुनर्विलीनीकरण के जरिए अन्य कामों में डायवर्ट। इससे समाज कल्याण, निर्माण, खेल व महिला-बाल कल्याण विभागों की योजनाएँ प्रभावित हो रही हैं।

अंकिता पटेल

Nashik Municipal Budget 2025-26: नाशिक महानगरपालिका (मनपा) द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए पेश किए गए 3054.70 करोड़ रुपये के बजट में आवंटित निधि को अब पुनर्विलीनीकरण (निधि का विचलन) के नाम पर अन्य कार्यों के लिए मोड़ दिया गया है।

नगर निगम की आम सभा में यह प्रस्ताव पारित हुआ। इसके माध्यम से इस पर मुहर लगने के बाद, यह स्पष्ट हो गया है कि आर्थिक वर्ष की शुरुआत में जिस जनहित के उद्देश्य से निधि का प्रावधान किया गया था, वह अब साध्य होता हुआ नहीं दिख रहा है।

नियमानुसार, दिसंबर महीने में खर्च का जायजा लेकर संशोधित बजट तैयार किया जाना चाहिए। लेकिन मनपा के लेखा विभाग ने इस बार संशोधित बजट न बनाकर, सीधे पुनर्विलोकन प्रस्ताव पारित कर निधि को डायवर्ट कर दिया है।

प्रभावित विभाग मनपा द्वारा बजट तैयार करते समय जिस उद्देश्य से निधि का प्रावधान किया गया था, जैसे समाज कल्याण, निर्माण कार्य, खेल (क्रीडा), और महिला एवं बाल कल्याण, वह अब प्रभावित हो रहा है। ऐसी चर्चा है कि पार्षदों के स्वेच्छा निधि सहित सामाजिक कल्याण विभागों के फंड में कटौती की गई है।

PPP परियोजनाओं को प्राथमिकता

यह निधि मुख्य रूप से तीन प्रमुख मदों के लिए मोड़ी (डायवर्ट) गई है- शहर के तीन आमदारों (विधायकों) के साथ-साथ वजनदार नेताओं के प्रभागों (वाडौँ) में कुछ काम शामिल किए गए हैं, जिसके लिए यह निधि इस्तेमाल की जाएगी। देवलाली विधानसभा क्षेत्र में जलकुंभ का निर्माण भी इसमें शामिल है।

PPP-HAM प्रोजेक्ट

सिंहस्थ कुंभ मेले के निमित्त पीपीपी-हॅम (PPP-HAM) मॉडल के अनुसार चल रहे सीवेज ट्रीटमेट प्लांट (सांडपाणी प्रक्रिया प्रकल्प) के काम के लिए एस्क्रो खाते में निधि देना अनिवार्य है।

भले ही यह सीवेज प्रोजेक्ट पूरी तरह से पूरा नहीं हुआ हो, लेकिन इसके लिए अनिवार्य निधि उपलब्ध कराने हेतु अन्य विभागों का फंड मोड़ने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

दत्तात्रेय पाथरूट, लेखाधिकारी, मनपा ने कहा, रचार वर्षों से संशोधित बजट नए बजट के साथ ही पेश किया जा रहा है। दिसंबर के अंत तक संशोधित बजट नहीं होता है। कुछ परियोजनाओं के लिए निधि जुटाने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया है।

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन