Nashik Sexual Harassment( Source: Social Media ) 
नासिक

नासिक MNC में सनसनी: 8 युवतियों के साथ शोषण, कॉर्पोरेट जगत में हड़कंप; HR भी आरोपी

Nashik MNC Case: नासिक के इंदिरानगर आईटी पार्क की एक एमएनसी में 8 युवतियों के साथ यौन शोषण व जबरन धर्मांतरण की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के साथ कंपनी की एचआर को भी आरोपी बनाया है।

अंकिता पटेल

Nashik Sexual Harassment: नासिक इंदिरानगर स्थित आईटी पार्क की एक नामी बहुराष्ट्रीय कंपनी (एमएनसी) में नौकरी करने वाली आठ युवतियों के साथ यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के साथ-साथ कंपनी की महिला एचआर को भी आरोपी बनाया है। देश में किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी के भीतर इस तरह का गंभीर मामला पहली बार उजागर हुआ है।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक ने विशेष जांच दल (एसआईटी) नियुक्त किया है- मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में 8 और देवलाली कैंप में 1, कुल 9 मामले दर्ज किए गए हैं। अब तक 7 में से 6 मुख्य संदिग्धों को गिरफ्तार कर 10 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

कंपनी को महिला एचआर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश जारी है। धार्मिक कट्टरता और मानसिक प्रताड़ना जांच में सामने आया है कि आरोपी कार्यालय के माहौल को सांप्रदायिक बनाने का प्रयास कर रहे थे।

आरोपी कार्यालय में विशिष्ट इत्र, पारंपरिक पठाणी लिबास और सुरमा लगाकर आते थे और एक विशेष बोली का प्रयोग कर अपनी संस्कृति थोपते थे।

पीड़िताओं ने बताया कि आरोपी उनके धर्म को लेकर अभद्र टिप्पणियां करते थे और उन्हें धर्मातरण के लिए मजबूर करते थे। सतारा से आए एक युवक को भी जबरन टोपी पहनाकर नमाज पढ़ने और मांसाहार करने के लिए मजबूर किया गया।

पुलिस ने की अपीलः पहचान रहेगी गोपनीय

पुलिस ने महिलाओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या दुर्व्यवहार के मामलों में बिना डरे आगे आकर शिकायत दर्ज कराए शिकायतकर्ताओं की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उन्हें कानूनी व मनोवैज्ञानिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। व्हाट्सएप नंबर, हेल्पलाइन या कंट्रोल रूम के माध्यम से शिकायत दर्ज की जा सकती है। अशोक खरात और रविंद्र परंडे से जुड़े पिछले मामलों के बाद यह नया प्रकरण सामने आने से शहर में चिता का माहौल है। आशंका जताई जा रही है कि एसआईटी की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, इस मामले का दायरा और भी बढ़ सकता है।

वेतन का हिस्सा वसूलते थे

कंपनी के भीतर चल रहे इस काले खेल में आर्थिक लूट का पहलू भी सामने आया है, एक पीड़िता जो अपनी बहन की शिक्षा के लिए संघर्ष कर रही थी, उससे आरोपी हर महीने उसके वेतन का हिस्सा वसूलते थे। जब एक युवती ने महिला एचआर से लिखित शिकायत की, तो उसने यह कहकर मामला दबा दिया कि रनिजी कंपनियों में ऐसा होता रहता है।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार हैं और कपनी की संबंधित महिला कर्मचारी की तलाश के लिए टीम रवाना कर दी गई है। यह मामला दुष्कर्म, छेड़छाड़ और धमांतरण से संबंधित है। संभावना है कि कुछ और मामले भी दर्ज हो सकते हैं।

-सहायक पुलिस आयुक्त (जांच अधिकारी), संदीप मिटके

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

Delhi CJP Protest LIVE: 50 हजार के बॉन्ड पर छोड़े गए CJP नेता, 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें