प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया ) 
नासिक

नासिक महापौर पर सस्पेंस खत्म? आज गिरीश महाजन की बैठक से संकेत; राजनीति गर्म

Municipal Corporation: नासिक महापालिका में महिला आरक्षित महापौर पद को लेकर आज मंत्री गिरीश महाजन की मौजूदगी में फैसला संभव, भाजपा नेताओं व नगरसेवकों संग अहम बैठक होने की चर्चा।

अंकिता पटेल

Mayor Selection Nashik Politics: नासिक महापालिका में महापौर पद महिलाओं के लिए आरक्षित होने के बाद पिछले कुछ दिनों से स्थानीय राजनीति में चल रही चर्चाओं पर सोमवार को विराम लगने को संभावना जताई जा रही है।

राज्य के मंत्री गिरीश महाजन आज नासिक दौरे पर आ रहे हैं और उनकी मौजूदगी में महापौर चयन से जुड़ी गतिविधियों को गति मिलने की राजनीतिक हलकों में चर्चा है। सोमवार सुबह गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य शासकीय ध्वजारोहण कार्यक्रम में मंत्री महाजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

आधिकारिक कार्यक्रम के बाद शाम को वे भाजपा के स्थानीय नेताओं, प्रमुख पदाधिकारियों और निर्वाचित नगरसेवकों के साथ अलग बैठक कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में महापौर पद के संभावित नामों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

महिलाओं के लिए आरक्षित होने से इच्छुकों में बढ़ा उत्साह

महापौर पद महिलाओं के लिए आरक्षित होने से इक्छुकों में उत्साह बढ़ा है, लेकिन पार्टी के अंदर समन्वय, गुटबाजी और शीर्ष स्तर की

राजनीतिक समीकरणों के कारण अंतिम निर्णय में देरी होती दिख रही थी।

हालांकि, महाजन के दौरे के बाद इस प्रक्रिया को स्पष्ट दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

महापौर पद के साथ-साथ उपमहापौर, गटनेता (दल नेता) तथा अन्य पदों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।

स्थानीय स्तर की सिफारिशों के बाद अतिम सूची पार्टी नेतृत्व को भेजी जाएगी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सहमति के बाद

ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी, ऐसी जानकारी पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों से मिल रही है।

इस बीच शहर का राजनीतिक माहौल एक बार फिर गरमाने लगा है और इच्छुकों द्वारा लॉबिंग शुरू होने की भी चर्चा है।

कुछ लोग अनुभव की प्राथमिकता देने की बात कर रहे हैं, तो कुछ नए चेहरे को मौका देने के पक्ष में नजर आ रहे है।

हालांकि, आधिकारिक घोषणा होने तक ये सभी चर्चाएं केवल कयासों तक ही सीमित रहेगी। आज की बैठकों के बाद राजनीतिक तस्वीर कुछ हद तक साफ हो सकती है और नाशिवा के अगले महापौर का चेहरा कौन होगा, इस पर सबकी नजरें टिकी है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z