Nashik Kumbh Mela Preparation( Source: Social Media ) 
नासिक

Nashik कुंभमेला 2027 की तैयारी तेज, त्र्यंबकेश्वर में विकास कार्यों को रफ्तार; अधिकारियों को सख्त निर्देश

Nashik Kumbh Mela Preparation: नासिक सिंहस्थ कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी लाई जा रही है। अधिकारियों को बुनियादी ढांचा पूरा करने के निर्देश दिए गए।

अंकिता पटेल

Nashik Kumbh Mela Preparation: नासिक सिंहस्थ कुंभमेला 2027 के मद्देनजर त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को लेकर प्रशासन ने अपनी संक्रियता बढ़ा दी है। राज्य के मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल के हालिया निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुसार, नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभमेला विकास प्राधिकरण के आयुक्त शेखर सिंह ने बुनियादी ढांचा विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में आयुक्त ने तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। इस बैठक में जिलाधिकारी आयुष प्रसाद, अतिरिक्त आयुक्त कमलाकर रणदिवे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

प्रशासन 'एक्शन मोड' में

आयुक्त शेखर सिंह ने दर्शन पथ और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखने के आदेश दिए हैं- श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए दर्शन पथ का निर्माण और पार्किंग स्थलों का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

एसटीपी के लिए आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। दर्शन पथ परियोजना के लिए जमीन के मूल्यांकन और अधिग्रहण की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से निपटाने को कहा गया है।

कुंभमेले के दौरान किसी भी तकनीकी बाधा से बचने के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार की योजना बनाई गई है। जलापूर्ति की पाइपलाइन और बिजली की हाई-टेंशन लाइनों को स्थानांतरित करने के कार्य को समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने स्पष्ट किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें ताकि समय की बर्बादी न हो।

मुख्य सचिव के निर्देशों के अनुसार हमारा पूरा ध्यान दर्शन पथ और श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं पर है। भूमि अधिग्रहण और मूल्यांकन की प्रक्रिया को समय सीमा में पूरा करने के आदेश दिए गए हैं ताकि निर्माण कार्यों में कोई देरी न हो।

- कुंभमेला विकास प्राधिकरण, आयुक्त, शेखर सिंह

अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को राहत, मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद किया रिहा, जाएंगे जंतर-मंतर?

Delhi CJP Protest LIVE: दिपके, सौरव और आशुतोष को किया रिहा, दिल्ली में 30 हजार पुलिस-पैरामिलिट्री जवान तैनात

Jantar Mantar Protest: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को ठेंगा दिखा गए प्रशासन? अवमानना की याचिका पर स्पेशल सुनवाई

अभिजीत दिपके के लिए रूका दादी का अंतिम संस्कार, मां ने दिल्ली पुलिस को बताया झूठा, कहा- खबर देते तो तुरंत आता

PM धन-धान्य कृषि योजना के 1 साल पूरे: 1.44 लाख करोड़ के बजट से 1.7 करोड़ किसानों की तकदीर बदलने की कोशिश