प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

नासिक में 'कृषि कुंभ' 2026, जैविक खेती से इजरायली तकनीक तक, एक मंच पर समाधान

Nashik Agriculture: मार्च 2026 में नासिक में ‘कृषि कुंभ’ नाम से जिला स्तरीय कृषि महोत्सव होगा। इसमें जैविक खेती, आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं के लिए डिजिटल स्टॉल्स लगाए जाएंगे।

अंकिता पटेल

Nashik Krushi Kumbh: नासिक जिले में आगामी मार्च 2026 में भव्य 'जिला स्तरीय कृषि महोत्सव' आयोजित करने की योजना है। जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने कृषि विभाग को निर्देश दिए हैं कि इस महोत्सव में किसान, कृषि उद्यमी, स्वयंसेवी संस्थाएं, महिला बचत समूह और कृषि क्षेत्र के सभी हितधारकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता नियोजन किया जाए।

जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने इस महोत्सव का नाम 'कृषि कुंभ' रखने का सुझाव दिया। इस आयोजन के केंद्र में निम्नलिखित बिंदु होंगे।

किसानों को जैविक खेती और आधुनिक इजरायली तकनीक जैसी उन्नत पद्धतियों की जानकारी दी जाएगी। प्रदर्शनी में सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए कंप्यूटरीकृत स्टॉल्स लगाए जाएंगे ताकि किसान तुरंत अपना पंजीकरण करा सकें।

जिले के हर गांवों में रहेगी महोत्सव की रौनक

जिलाधिकारी ने कृषि सहायको और तहसील अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे केवल कार्यालयों तक सीमित न रहे, बल्कि गांवों में जाकर ग्राम सभाए आयोजित करे, महोत्सव के प्रचार के लिए सोशल मीडिया, शॉर्ट रील्स और एफएम रेडियो जैसे डिजिटल माध्यमों का सहारा लिया जाएगा। इस महोत्सप के माध्यम से स्थानीय कृषि उत्पादों को न केवल जिले में, बल्कि बड़े शहरी बाजारों तक पहुंचाने के लिए मंच प्रदान किया जाएगा।

पशुधन और वित्तीय मदद पर जोर

बैठक के दौरान जिलाधिकारी के हाथों परली वैजनाथ में होने वाले 'महा पशुधन एक्सपों' के लोगो का अनावरण भी किया गया। 'कृषि कुंभ' में बैंकों और बीमा कंपनियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है ताकि किसानों को कर्ज और फसल बीमा से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही समाधान मिल सके। प्रगतिशील किसानों और कृषि महाविद्यालयों के छात्रों को भी इस मंच पर अपने नए प्रयोग दिखाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

महोत्सव की मुख्य रणनीतियां

आयोजनः मार्च 2026, मुख्य उद्देश्यः आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाना, प्रसार तहसील स्तर पर जागरूकता अभियान और डिजिटल मार्केटिंग, सुविधा बैंको, बीमा कंपनियों और बीज विक्रेताओं की प्रत्यक्ष मौजूदगी,

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच