गायों की देखरेख करता पशुपालक (फोटो नवभारत)
नासिक

नासिक में सूखे का संकट, 10 तहसीलों में ट्रिगर-1 लागू; जनवरी बाद 17.46 लाख पशुओं के लिए चारे की किल्लत का खतरा

Nashik Drought Fodder Crisis: नासिक की 10 तहसीलों में सूखे के बीच 17.46 लाख पशुधन के लिए चारे का संकट बढ़ रहा है। मौजूदा स्टॉक करीब 137 दिन ही चलेगा, जिससे जनवरी बाद परेशानी बढ़ सकती है।

आलोक उमाकृष्ण

Fodder Crisis 17 Lakh Livestock January Shortage: नासिक जिले में बारिश की भारी कमी के कारण 'ट्रिगर-1' के तहत 10 तहसीलों में सूखा घोषित किया गया है। एक तरफ जहां किसानों को फसलों के नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं दूसरी तरफ उनके सामने अपने मवेशियों व पशुधन के पालन-पोषण की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन को पानी के साथ-साथ चारे का सटीक प्रबंधन कर जल्द से जल्द 'चारा छावनी' शुरू करनी पड़ेगी।

प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक, जिले में फिलहाल उपलब्ध चारा केवल आगामी जनवरी महीने तक ही चल पाएगा। मानसून का सीजन खत्म होने के कगार पर है, जिससे जनवरी के अंत से ही चारे की भारी किल्लत पैदा होने की आशंका है। इसके चलते भीषण गर्मी के दिनों में चारे का गंभीर संकट गहराने का डर जताया जा रहा है।

कुल पशुधन की संख्या 17 लाख 46 हजार 373

नासिक जिले में कुल 17 लाख 46 हजार 373 पशुधन हैं। इनमें 7 लाख 28 हजार 87 गायें, 1 लाख 56 हजार 450 भैंसें, 1 लाख 11 हजार 551 बछड़े, 5 लाख 17 हजार 569 बकरियां और 2 लाख 47 हजार 178 भेड़ें शामिल हैं। इस पशुधन के लिए रोजाना लगभग 6 हजार 406 मीट्रिक टन चारे की आवश्यकता होती है।

इसके अलावा प्रतिदिन लगभग 36 करोड़ 88 लाख 5 हजार लीटर पानी की जरूरत पड़ती है।खरीफ सीजन से 15 लाख 44 हजार 605 किलो चारा उपलब्ध हुआ है। वर्ष 2025 में रबी सीजन से 25 लाख 4 हजार 284 किलो, जबकि वर्ष 2026 में गर्मियों के मौसम में भी चारा उपलब्ध हुआ था।

अगस्त के अंत तक नासिक जिले में 8 लाख 76 हजार 184 मीट्रिक टन चारा उपलब्ध था। जिले की दैनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह स्टॉक 137 दिनों, यानी करीब साढ़े चार से पांच महीने तक ही चल सकता है। इसलिए जनवरी के बाद चारे की उपलब्धता बनाए रखने के लिए प्रशासन को अभी से ठोस योजना बनानी होगी।

प्रतिदिन 6 हजार 406 मीट्रिक टन चारे की आवश्यकता

जिले के 17 लाख मवेशियों के लिए रोजाना लगभग 6,406 मीट्रिक टन चारे की जरूरत होती है। ऐसे में उपलब्ध स्टॉक और आने वाले सीजन में चारे के उत्पादन का संतुलन बनाना बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।

नांदगांव और सिन्नर में स्थिति बेहद चिंताजनक

नांदगांव तहसील में कुल 1 लाख 82 हजार 424 पशुधन हैं, जिनके लिए प्रतिदिन 498 मीट्रिक टन चारे की आवश्यकता होती है। अगस्त के अंत तक तहसील में 46 हजार 622 मीट्रिक टन चारा उपलब्ध था, जो कि केवल नवंबर के अंत तक ही चल पाएगा।

वहीं सिन्नर तहसील में 1 लाख 54 हजार 526 पशुधन हैं और उनके लिए रोजाना 637 मीट्रिक टन चारे की जरूरत है। अगस्त के अंत में वहां 56 हजार 245 मीट्रिक टन चारा उपलब्ध था। आंकड़ों से स्पष्ट है कि सिन्नर तहसील में भी केवल दो से तीन महीनों का ही चारा स्टॉक बचा हुआ है।

ज्ञानेश कुमार पर बवाल के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी का VRS, आरएस गोपालन ने बताई इस्तीफे की वजह

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?