Arbaz Sheikh Arrest (सोर्सः सोशल मीडिया) 
नासिक

MPDA का फरार आरोपी अरबाज शेख मुंबई से गिरफ्तार, नासिक क्राइम ब्रांच की विक्रोली में बड़ी कार्रवाई

Arbaz Sheikh Arrest: नासिक क्राइम ब्रांच ने MPDA और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में फरार कुख्यात अपराधी अरबाज शेख को मुंबई के विक्रोली इलाके से गिरफ्तार किया।

आंचल लोखंडे

Nashik Crime Branch: नासिक शहर अपराध शाखा (अंबड यूनिट-3) की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गंगापुर पुलिस स्टेशन की सीमा में सक्रिय कुख्यात अपराधी अरबाज मोहम्मद शेख (25) को मुंबई के विक्रोली इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अरबाज शेख, जो शिवाजीनगर (नासिक) का निवासी है, MPDA और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस

रिकॉर्ड के अनुसार, अरबाज पर वर्ष 2017 से हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, अवैध हथियार रखने और आतंक फैलाने जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। उसकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उसे 2023 में एक वर्ष के लिए तड़ीपार किया गया था। व्यवहार में सुधार न होने पर नासिक पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक ने 8 दिसंबर 2025 को उस पर MPDA कानून के तहत स्थानबद्धता के आदेश जारी किए थे, जिससे बचने के लिए वह शहर छोड़कर भाग गया था।

हत्या का प्रयास और हालिया घटना

फरार होने के बावजूद अरबाज 20 अप्रैल 2026 को दोबारा नासिक आया। उसने पुरानी रंजिश के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर शिवाजीनगर के गणेश बोरा नामक युवक पर कोयते से हमला कर उसकी हत्या करने की कोशिश की। इस मामले में 21 अप्रैल 2026 को गंगापुर पुलिस स्टेशन में धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

घेराबंदी कर तड़के 3 बजे दबोचा

अपराध शाखा के उपनिरीक्षक मोतीलाल पाटिल को गुप्त सूचना और तकनीकी विश्लेषण से जानकारी मिली थी कि आरोपी मुंबई के विक्रोली (टागोरनगर) में छिपा है। इसके बाद 25 अप्रैल की रात पुलिस की टीम ने जाल बिछाया और पूरी रात चली इस मुहिम के बाद तड़के 3 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यह सफल कार्रवाई पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक, उपायुक्त किरणकुमार चव्हाण और वरिष्ठ निरीक्षक जग्वेंद्रसिंह राजपूत के मार्गदर्शन में पूरी की गई।

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस

कांग्रेस सांसद का पत्र मिलते ही 5 मिनट में आया गडकरी का फोन, तुरंत दिए कार्रवाई के निर्देश