भंडारा

कत्लखाने ले जाए जा रहे 23 मवेशियों को ट्रक समेत पकड़ा, 28.45 लाख रुपये का माल जब्त

भंडारा में स्थानीय अपराध शाखा ने 23 मवेशियों को अवैध रूप से कत्लखाने ले जाने के मामले में कार्रवाई की। ट्रक चालक और क्लीनर को गिरफ्तार कर 28.45 लाख रुपये का माल जब्त किया गया।

महाराष्ट्र डेस्क

Bhandara News:  स्थानीय अपराध शाखा एलसीबी ने पशु तस्करी के खिलाफ एक कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से कत्लखाने ले जाए जा रहे 23 गोवंश को मुक्त कराया है. यह कार्रवाई 20 अप्रैल की देर रात और 21 अप्रैल के तड़के के बीच की गई. पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक और क्लीनर को गिरफ्तार कर कुल 28 लाख 45 हजार रुपये का माल जब्त किया है.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक 14 टायर वाले ट्रक में मवेशियों की अवैध तस्करी की जा रही है. पुलिस ने घेराबंदी कर टाटा कंपनी के सफेद और सिंदूरी रंग के ट्रक क्रमांक एम.पी. 09 एच.एच. 6811 को रोका. तलाशी लेने पर ट्रक के भीतर अत्यंत निर्दयता और क्रूरता के साथ दाटीवाटी से 23 बैल ठूंसकर भरे हुए पाए गए.पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक रजेगाव, गोंदिया निवासी जयेंद्र अनंतराम ठाकरे 25 और क्लीनर कोस्ते, बालाघाट निवासी अर्पण धीरनलाल पाचे 20 को हिरासत में लिया है.

पुलिस की इस कार्रवाई में 15,000 रुपये प्रति बैल की कीमत के कुल 3,45,000 रुपये के 23 बैल और 25,00,000 रुपये का ट्रक, इस तरह कुल 28,45,000 रुपये का माल जब्त किया गया है.बचाए गए सभी 23 बैलों को सुरक्षा और देखभाल के लिए मालीपार/चांदोरी स्थित भगीरथा गौ अनुसंधान बहुउद्देशीय संस्था में भेज दिया गया है. भंडारा पुलिस स्टेशन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस हवलदार राजेश किसन पंचबुधे की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 और महाराष्ट्र पशु संरक्षण संशोधन अधिनियम 2015 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की आगे की जांच पुलिस हवलदार तिबुडे कर रहे हैं.

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस

कांग्रेस सांसद का पत्र मिलते ही 5 मिनट में आया गडकरी का फोन, तुरंत दिए कार्रवाई के निर्देश

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड